पढ़ें मैरी कॉम से जुड़ी रोचक बातें 

 मुक्केबाज मैरी कॉम ने जिंदगी की सभी कठिनाइयों को मात देते हुए, दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी है।

मैरी कॉम का जन्म मणिपुर के चुराचाँदपुर जिले के एक गरीब किसान परिवार में हुआ था। 

मैरी कॉम का पूरा नाम मैंगटे चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है।

 तीन बच्चों की माँ मैरी कॉम छह बार की विश्व चैम्पियन हैं।

दुनिया को लगता है कि  1 मार्च को वह अपना जन्मदिन मनाती हैं।

लेकिन एक बार उन्होंने खुलासा किया कि उनका जन्मदिन 1 मार्च नहीं, बल्कि 24 नवंबर है।

दरअसल, उनके चाचा ने गलती से उनके जन्म की तारीख 1 मार्च लिखा दी थी।  

लेकिन, बाद में मैरी कॉम ने भी इसे न बदलने का फैसला किया और आधिकारिक रूप से आज यही उनकी जन्मतिथि है।

मैरी कॉम ने मणिपुर में  'मैरी कॉम बॉक्सिंग अकैडमी' भी खोली है।  

मैरी को 2003 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्म श्री, 2013 में पद्म भूषण, 2020 में पद्म विभूषण जैसे राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है।