By Archana Dubey
हॉलीवुड फिल्म 'ग्रेविटी' को बनाने में जितना खर्च आया, उससे कम खर्च में भारत ने मार्स मिशन पूरा करने में सफलता हासिल कर ली थी।
दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग, भारत में छह अलग-अलग मौसम होते हैं, चार नहीं।
भारत में 19,500 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है।
दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में हैं।
सांप और सीढ़ी की उत्पत्ति भारत में हुई।
भारत में एक ऐसा स्कूल (अक्षर स्कूल, गोवाहाटी) है, जहां ट्यूशन फीस के रूप में प्लास्टिक कचरा लिया जाता है।
भारत, संयुक्त राष्ट्र मिशनों में सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता रहा है।
भारत में मनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के त्यौहार, इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का दर्शाते हैं।
पृथ्वी की हरियाली में भारत का बड़ा योगदान है, जबकि विश्व स्तर पर इसमें कमी आई है।
भारत में एक ऐसा गांव (शनि शिंगणापुर) है, जहां घरों में दरवाजे नहीं होते हैं।
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' माना जाता है।
दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले सभी मसालों का 70% भारत से आता है।
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर और पहला तैरता हुआ डाकघर दोनों ही भारत में हैं।
भारत का स्वर्ण मंदिर एक दिन में 50,000 से अधिक लोगों को शाकाहारी खाना खिलाता है।
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान (चैल क्रिकेट ग्राउंड, हिमाचल) भारत में है।