वेकेशन को और खूबसूरत बनाएंगे ये शानदार ट्री हाउस

Gray Frame Corner

हिमालयन विलेज- हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कसोल के पास कैलाश नगर में स्थित हिमालयन विलेज, देवदार के पेड़ों के बीच बना हुआ है। यह ट्री हाउस एक मचान जैसा दिखता है, जो सिर्फ़ लकड़ी से बना है।

White Frame Corner

हिमालयन विलेज ज़मीन से 50-60 फीट ऊंचाई पर बना हुआ है और बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां आने वाले लोगों को एक अलग सुकून और शांति मिलती है, जो दूर-दूर तक कहीं और नहीं मिलती।

White Frame Corner

द व्याथिरी रिजॉर्ट- वायनाड

हरे-भरे पहाड़ों के साथ केरल के वायनाड जिले में स्थित व्याथिरी रिजॉर्ट में पांच ट्री हाउस हैं, जिन्हें जंगल के बीच में बनाया गया है। इन ट्री हाउस की खासियत यह है कि इन्हें स्थानीय चीज़ों का इस्तेमाल करके स्वदेशी आदिवासी लोगों ने तैयार किया है।

यहाँ आयुर्वेदिक स्पा, स्विमिंग पूल, गेम्स रूम और हेल्थ क्लब हैं। आपको इन ट्री हाउस में प्रकृति को निहारने के साथ-साथ कई अन्य एक्टिविटीज़ का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा।

मचान- महाराष्ट्र

अगर आप एकदम शांति वाली जगह छुट्टियाँ बिताना चाहते हैं.. तो लोनावला स्थित मचान एकदम परफेक्ट जगह है। यह ट्री हाउस लोनावला के ट्रॉपिकल फारेस्ट के बिल्कु्ल बीचो बीच है। यह रहने से आप प्रकृति बेहद नज़दीक से निहार सकते हैं।

Gray Frame Corner
Gray Frame Corner

दि ट्री हाउस रिजॉर्ट- जयपुर

बेहद ही विशाल पेड़ पर बने इस ट्री हाउस में ब्राइट लाइट्स और बढ़िया फर्नीचर के साथ कई लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। यहां से अरावली पहाड़ियों की खूबसूरती का नज़ारा भी देखा जा सकता है।

ट्री हाउस हाइडअवे- बांधवगढ़

यहां आपको चिड़ियों, जानवरों और रैपटाइल्स की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। आप इन्हें कुदरती माहौल में घूमते हुए देखने का आनंद उठा सकते हैं, या फिर एकांत में रिलैक्स कर सकते हैं।

ट्री हाउज कॉटेज- मनाली

ट्री-हाउस कॉटेज चारों तरफ़ से पहाड़ों से घिरे हुए हैं। अगर आप सर्दियों में यहां आते हैं तो बर्फबारी में नज़ारा और भी ज़्यादा खूबसूरत हो जाता है। आप ट्री हाउस से बाहर निकलते हुए बर्फ से ढंके पेड़-पौधों की खूबसूरती निहार सकते हैं।

सफारी लैंड रिजार्ट- मैसूर

जंगलों में पेड़ के ऊपर रहने का मज़ा लेना है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। तमिलनाडु में मैसूर जाने वाले रास्ते में बने छोटे से शहर मसिनागु़ड़ी के जंगलों में बना यह ट्री हाउस नेचर प्रेमियों के लिए बिल्कुल सही जगह है।