जब मैंने समाज से लड़कर अपनी साड़ी बांधी है तो उसका पल्ला तो लहराऊंगी न मैं।-
एला डी वर्मा
एला का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था। लेकिन आज वह एक खूबसूरत फैशन मॉडल,
Instagram influencer और Miss Trans Queen India First Runner Up के रूप में पहचानी जाती हैं।
एक डरे-सहमे लड़के से लेकरट्रांस मॉडल बनने के लिएएला ने एक लम्बी लड़ाई लड़ी है।
यह लड़ाई शुरू हुई स्कूल से ही जब उन्हें बोलने, चलने यहाँ तक की अपने शौक़ को पूरा करने के लिए ताने मारे जाते थे।
लेकिन वह पढ़ने में अच्छी थी इसलिए उन्होंने इन बातों की दरकिनार करके सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया।
ऐसे में एक वक़्त ऐसा भी आया जब उन्हें अपने अस्तित्व के लिए आवाज़ उठानी पड़ी।
मेरी नज़र में मेरी पहचान एक लड़की की तरह थी लेकिन 14-15 की उम्र में मेरी बॉडी एक लड़के की तरह विकसित होना शुरू हो गई। यह मेरे लिए बड़ा मुश्किल था समझना।-
एला
उन्होंने कई डॉक्टर्स और काउंसलिंग थेरेपी की मदद ली, जिसके बाद उन्हें समझ आया कि वह Gender Dysphoria से लड़ रही हैं।
इस मुश्किल वक़्त में उनके परिवार ने उनका बखूबी साथ दिया।
इसके बाद एला एक ट्रांसेशनल तरीके से लड़का से लड़की बन गईं। लेकिन अपने नए रूप में लोगों के सामने जाना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था।
शारीरिक से ज्यादा मानसिक और भावनात्मक रूप से इस बात को समझना और समझाना एक बड़ी चुनौती थी जिसका उन्होंने बखूबी सामना किया।
जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने जैसे दूसरे लोगों की मदद करने का फैसला किया।
एक influencer के रूप में आज एला Gender Dysphoria से जूझ रहें लोगों की मदद कर रहीं हैं
इसके साथ ही उन्होंने ट्रांस क्वीन इंडिया जैसे बड़े मंच पर छा कर यह साबित कर दिखाया कि कोई भी मुश्किल इतनी बड़ी नहीं होती जिसे हराया न जा सके।