इन पांच पारम्परिक पकवानों को ठंड के मौसम में खाने का अलग ही मज़ा है।

गोंद के लड्डू

गोंद और गुड़ से बने  लड्डू, ठण्ड के मौसम में भारत के हर घर में बनते हैं। यह शरीर में गर्माहट लाने का काम भी करता है।

 बाजरा रोटी और उंधियू 

गुजरात का उंधियू, ठंड में ढेरों सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है, इसके साथ बाजरे की रोटी खाने का मज़ा ही कुछ और है।  

लिट्टी चोखा  

बिहार में ठण्ड के मौसम में लोग मिलकर लिट्टी चोखा बनाते हैं,  जिसे आग में सेंककर तैयार किया जाता है।

सरसों का साग और मक्के की रोटी

ठण्ड का मौसम अधूरा होगा, अगर सरसों का साग और मक्के की रोटी न खाई जाए तो। यह सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में लोकप्रिय है।

हरे मटर की घुघनी

यूपी सहित देश के कई राज्यों में ठण्ड के समय हरे मटर से अलग-अलग डिशेज़ बनती हैं। इसमें से हरे मटर की घुघनी सबकी फेवरेट होती है।  

आपके घर इनमें से कौन सी डिश बनती है?  हमें ज़रूर बताएं।