क्या आपने बचपन में खाया है इनमें से कोई  भूला-बिसरा पकवान?

अमरनाथ कोकोनट करी

दुर्लभ जड़ी बूटी अमरनाथ से बनाई जाने वाली इस डिश को हारिव सोप्पु बेंदी भी कहते हैं। यह कभी दक्षिण भारतीय लोगों की सबसे पसंदीदा डिश थी।

मंढिया

दाल और चावल के पानी से बनाई जाने वाली यह ड्रिंक कभी उत्तर भारत में बहुत फ़ेमस थी।

उप्पू कोझक्कट्टई

यह कभी दक्षिण भारतीय लोगों का फ़ेवरेट नाश्ता था। इडली-डोसे की लोकप्रियता बढ़ने के बाद लोग इसे भुला बैठे हैं।

राऊ की खीर

यह एक पंजाबी खीर है, जिसे गन्ने के रस से बनाया जाता था।

अंडे का हलवा

आपने दूध और मेवे से बनने वाले कई हलवे खाए होंगे, पर कभी भारत में अंडे से हलवा भी बनता था, वह भी मीठा!

सुक्कू पाल

यह अदरक के पाउडर से बनने वाला स्पेशल दूध है, जो सर्दियों में ख़ूब पिया जाता था।

छेना पोड़ा

यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल की फ़ेमस स्वीट डिश है, जो अब धीरे-धीरे लुप्त होने लगी है। यह स्वाद में बहुत ही टेस्टी होती थी।

पापड़ा वड़ा

कभी केरल की शान था यह स्नैक। चाय और कॉफ़ी के साथ लोग इसका लुत्फ़ उठाते थे!

बोटी नी अकुरी

यह एक पारसी डिश है, जिसे अंडे और मटन से बनाया जाता था।

खस शरबत

खस जड़ी बूटी से बनने वाला यह शरबत गर्मियों में लोगों को राहत दिलाने का काम करता था।