10 गार्डनिंग हीरोज़, जिनकी बागवानी को 2022 में आपने किया सबसे ज्यादा पसंद
1.
मनोज रंजन (रांची)
उन्होंने घर के बाहर रोड साइड पौधे लगाना शुरू किया और आज 200 से ज्यादा पौधे उगाकर हरियाली फैला दी है।
2.
पूनम अरोरा
पूनम, शहर में पौधे नहीं उगा पाती थीं, लेकिन आज उनका घर कई रंग-बिरंगे फूलों से भरा है।
3.
मिथिलेश कुमार सिंह
मिथिलेश 'वेज रूफ’ नाम के स्टार्टअप के ज़रिए शहरी लोगों को आसानी से घर में सब्जियां उगाना सिखाते हैं।
4.
डॉ. करुणा पाल गुप्ता
फरीदाबाद की डॉ. करुणा के घर में एक-दो नहीं, बल्कि चार अलग-अलग तरह के गार्डन, जंगल और फ्लावर थीम में सजे हैं।
5.
डॉ. पंकज कुमार
पटना के डॉ. पंकज कुमार के घर के हर एक कोने, खिड़की या रोशनी वाली हर एक जगह पर आपको ढेरों पौधे दिख जाएंगे।
6.
रुचि गोयल
गाज़ियाबाद की रुचि गोयल ने कोरोना काल में अपने घर के कबाड़ से ज़ीरो बजट में गार्डनिंग शुरू कर अपने गार्डन में चार चाँद लगा दिए हैं।
7
जितेंद्र कुमार
रिटायर्ड सेना अधिकारी, जितेंद्र के घर में 500 से ज़्यादा फूल के पौधे लगे हैं।
8.
मोनालिसा पटनायक
अंगुल (ओडिशा) की मोनालिसा पटनायक पांच सालों से अपने घर के गार्डन को किसी थीम पार्क की तरह सजा रही हैं।
9.
आलिया वसीम
नोएडा में रहनेवाली आलिया वसीम के घर में 3000 से ज्यादा पौधे लगे हैं।
10.
स्वेता पांडा
सैकड़ों फूलों और हरियाली के बीच रहने का अनुभव कैसा होता है? जानने के लिए आपको एक बार अंगुल (ओडिशा) की स्वेता पांडा का घर जरूर देखना चाहिए।
Palm Leaf
गार्डनिंग की ऐसी ही और कहानियां पढ़ें यहां