22 साल की अनन्या सिंह ने 1 साल की तैयारी में क्रैक की UPSC परीक्षा, जानें कैसे

अनन्या ने प्लानिंग के साथ सिविल परीक्षा की तैयारी की और AIR 51वीं हासिल की।

"मेहनत और प्लानिंग के साथ इस परीक्षा की तैयारी की जाए, तो सिविल सर्विसेज जैसी कठिन परीक्षा को भी बहुत आसानी से पास कर सकते हैं।"                               - अनन्या सिंह

अनन्या बचपन से ही आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। इसी वजह से उन्‍होंने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

"सिविल सर्विस की तैयारी टाइम-टेबल बनाकर ही करनी चाहिए। इससे हर सब्‍जेक्‍ट को टाइम दिया जा सकता है और तैयारी भी बेहतर हो जाती है।"                                                    - IAS अनन्या 

"पुराने पेपर ज्‍यादा से ज्‍यादा हल करने चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ प्रश्न रिपीट भी हो जाते हैं।"                      - IAS अनन्या