इस दिवाली फूलों से करें सजावट, घर को डिफरेंट लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीक़े

फैलाकर अपनी सुगंध, महकाता तन मन को, रंग-बिरंगी दुनिया से अपनी, सजाता उपवन को।

चलिए जानते हैं इस दीपावली, कैसे आप अपने घर को फूलों से सजा सकते हैं 

Arrow

गेंदा और गुलाब के फूलों से करें डेकोरेशन

फूलों की सुंदर लड़ियां बनाकर अपने घर के हर एक दरवाज़े पर लगाएं। यह देखने में बहुत ही ज़्यादा खूबसूरत लगता है। आप चाहें, तो गेंदे के फूल की माला बनाकर दरवाज़े पर बंदनवार की तरह भी लगा सकते हैं।

आप फूलों से आसानी से रंगोली बना सकते हैं। सफेद, नारंगी रंगों के फूल खूबसूरत होने के साथ ही खुशबूदार भी होते हैं, तो इनसे बनी रंगोली से घर में सुंदरता और खुशबू, दोनों बढ़ जाएगी।

फूलों की रंगोली

परदे के साथ लगाए फूल

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को एक अलग लुक देना चाहते हैं, तो सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप परदे के साथ फूलों को भी लगा सकते हैं। 

फ्लावर पॉट में ये  फूल लगाएं

अगर आप भी अपने घर में फ्लावर पॉट रखते हैं, तो इसमें कई तरह के फूल लगा सकते हैं। घर की सजावट को और ज़्यादा आकर्षक बनाने के लिए आप  Rain Lily और Amaryllis Lily के फूल लगा सकते हैं।

फूलों से बनी झालर देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ये आपके घर को फ्रेश लुक भी देती हैं। अगर आपके कमरे का रंग हल्‍का है, तो आप चटक रंगों के फूलों की झालर लगाएं।

खिड़कियों पर लगाएं फूलों की झालर

कटोरे में पानी भर करें फूलों से सजावट

घर के प्रवेश द्वार पर सजावटी पानी के कटोरे या उरली रखना एक लोकप्रिय सजावट है। फूलों या सजावटी मोमबत्तियों के साथ यह घर को सुंदर बनाता है और परिवार के लिए समृद्धि और धन को आमंत्रित करता है।

फूलों से घर सजाने के लिए इन बातों का रखें ख़्याल

ऐसे फूलों का करें इस्तेमाल जो जल्दी मुरझाते नहीं हैं।

ध्यान रखें की फूलों में काटें ना हो।

एक साथ फूल खरीदें ये आपको सस्ते मिलेंगें।

फूल के पत्तों का भी प्रयोग आप घर सजाने में कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी, तो इसे शेयर ज़रूर करें।

यह भी देखें