अहमदाबाद में रहते हैं या फिर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें इन 10 बेहतरीन जगहों के बारे में।

1. कांकरिया झील

यहां पर आपको बोट और टॉय ट्रेन में बैठकर पूरी झील और नगीना वाडी नहर के किनारे घूमने का मौका मिलता है। साथ ही यहां कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज़ भी कर सकते हैं।

जामा मस्जिद का निर्माण अहमद शाह ने 1423 इस्वी में करवाया था। इसकी दीवारों और खंभों पर की गई नक्काशी देखने लायक है।

2. जामा मस्जिद

3. लॉ गार्डन

इस लॉ गार्डन में घूमने के साथ-साथ आभूषण, गुजराती परिधान और पारंपरिक हस्तकला जैसी कई चीज़ें खरीद भी सकते हैं।

4. इस्कॉन मंदिर

अगर आप आध्यात्मिक और मानसिक शांति का अनुभव लेना चाहते हैं, तो हरे कृष्ण मंदिर के रूप में फेमस इस्कॉन मंदिर में आ सकते हैं। 

5. कैलिको वस्त्र संग्रहालय

इस संग्रहालय में दुनिया भर के कई डिजाइन, रंग और पैटर्न के वस्त्र रखे हैं। यहां 2 म्यूज़ियम हैं, एक वस्त्रों का और दूसरा धार्मिक कला का। हर कमरे को बेहतरीन कला को दिखाते हुए डिज़ाइन किया गया है।

यहां 3D मैक्स थियेटर और कई एनर्जी पार्क हैं, जो पर्यटकों के मन में साइंस के प्रति लगाव पैदा करते हैं।

6. साइंस सिटी

माना जाता है कि यह जगह राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी का घर हुआ करती थी और नमक सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत यहीं से हुई थी।

7. 

साबरमती आश्रम

इस मस्जिद में पत्थर पर नक्काशी करके उकेरा गया पेड़ का चित्र, देशभर में प्रसिद्ध है और इसे देख हर कोई दंग रह जाता है।

8

सीडी सैय्यद मस्जिद

अडालज कुआं, अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं, जिसका निर्माण 1449 ई. में शुरू हुआ था और 16वीं शताब्दी में बनकर पूरी तरीके से तैयार हुआ।

9

अडालज कुआं

यह मंदिर पूरी तरीके से पत्थर से बना है। इसके बाहर एक जलाशय है, जिसमें फवारा लगा हुआ है। आप यहां शाम को वॉटर शो भी देख सकते हैं।

10.  अक्षरधाम मंदिर