G20 Summit में दुनिया भर से दिल्ली आए मेहमानों को थाली में मिलेगा भारत के हर कोने का स्वाद।!
राजधानी नई दिल्ली विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है। G20 Summit 2023 की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहली बार किसी साउथ एशियन देश में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
ऐसे में दुनियाभर से आए मेहमानों को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में कई तरह की खाने-पीने की चीज़ें परोसी जाएंगी।
2023 को Millet Year के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए मेहमानों को कई तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे, जो रागी, जोआर, मिलेट और सेसमी सीड्स से बने होंगे। स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक हर एक चीज़ मिलेट से बनाई गई हैं।
नई दिल्ली के ताज पैलेस में 120 शेफ की टीम G20 Summit के लिए लगभग 500 व्यंजन तैयार कर रही है। समिट के दौरान कई लाइव काउंटर्स भी मौजूद होंगे, जहाँ शेफ, मेहमानों को उनके खाने और हर पकवान के बारे में विस्तार से बताएंगे।
G20 में भारत के कोने-कोने से भी व्यंजन शामिल किए गए हैं। बिहार का लिट्टी-चोखा, राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, पंजाब की तड़का दाल, दक्षिण भारतीय कुज़ीन का मसाला डोसा, उत्तपम और इडली, पश्चिम बंगाल का रसगुल्ला, जलेबी आदि भी मिलेट के साथ-साथ परेसो जाएंगे।
शेफ अनुराग नरसिंगानी और उनकी 60 से ज़्यादा शेफ की टीम ने हर राज्य के सबसे लोकप्रिय पकवान तैयार किए हैं।
इसके अलावा, विदेशी मेहमानों को इंडियन स्ट्रीट फूड चखने का भी मौका मिलेगा। स्ट्रीट फूड की लिस्ट में गोलगप्पे, दही भल्ले, समोसा, भेलपूड़ी, वड़ा पाव, चाट वगैरह शामिल हैं।
ज़्यादातर डिजर्ट भी मिलेट से बनाए गए हैं। इसमें बाजरे की खीर, रागी बादाम पिन्नी, गुड़ और चौलाई के लड्डू और कई अन्य मिलेट से बनी मिठाइयाँ हैं।
यह भी देखें-
देश के अलग-अलग हिस्सों में दाल से बनने वाले 8 स्वादिष्ट पकवान