भारतीय वैज्ञानिक व उद्योगपति डॉ. स्वाति पिरामल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
व्यापार, उद्योग, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान और भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए, उन्हें यह सम्मान दिया गया।
फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन डी’ऑनर से सम्मानित होने वाली डॉ. स्वाति, पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन हैं।
फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग
पीरामल ग्रुप, फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग बिज़नेस ग्रुप है।
डॉ. स्वाति पिरामल एक बड़ी उद्योगपति होने के साथ-साथ, नीता अंबानी की समधन भी हैं।
साल 2006 में, डॉ. स्वाति को फ्रांस के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी ल'ऑर्ड्रे नेशनल डू मेरिट' (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट) से भी सम्मानित किया गया था।
यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि एक भारतीय उद्यमी को इतने बड़े सम्मान से नवाज़ा गया है।