59 साल की  उम्र तक गुरुग्राम की ममता गुप्ता सिर्फ एक गृहिणी थीं। लेकिन आज वह एक सफल हैंडमेड टॉय बिज़नेस चला रही हैं।

Lined Circle
Lined Circle

उन्हें बचपन से क्रोशिया से अलग-अलग चीजें बनाने का शौक़ था। लेकिन यह कमाई का ज़रिया बन सकता है, उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

उन्होंने घर से ही बिना ज़्यादा इन्वेस्टमेंट के इस बिज़नेस की शुरुआत की थी।

जब वह अपने नातिन के लिए क्रोशिया के प्लास्टिक फ्री खिलौने बनाती थीं। तब उनकी बेटी ने उन्हें इसका बिज़नेस करने का आईडिया दिया।

फिर अपनी बेटी की मदद से उन्होंने, ऑनलाइन अपने बनाएं टॉयज़ के फोटोज़ को सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू किया।

उन्होंने मात्र 300 रुपये के ऊन खरीदकर, तीन से चार अलग-अलग तरह की डॉल्स बनाई थीं और सोशल मीडिया पर उसकी फोटोज़ डाली।

पहले दिन ही उन्हें फेसबुक के ज़रिए 1200 रुपये का ऑर्डर मिल गया था।  

जिसके बाद उनका हौसला और बढ़ गया और उन्होंने नए-नए डिज़ाइन के खिलौने बनाना शुरू किया।  

अब तो वह खुद ही छोटी-छोटी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं , अपने ग्राहकों से उनके फीडबैक लेती हैं।  

आज उन्हें महीने के करीबन 50-60 ऑर्डर्स मिलते हैं और अपने इस काम से वह इस उम्र में आत्मनिर्भर बन गई हैं । 

आप उनके बनाएं टॉयज़ खरीदने के लिए उन्हें mg_crochetstudio के इंस्टाग्राम पेज पर सम्पर्क कर सकते हैं।