Yellow Flower Banner

कैसा हो अगर घर के किचन गार्डन से किचन के लिए मसाले भी मिल जाएं तो!

जिस तरह से आप अपने टेरेस या बालकनी गार्डन में फल और सब्जियां उगाते हैं, उसी तरह किचन के लिए कुछ जरूरी मसाले भी आराम से उगा सकते हैं। ज़रूरत है बस अच्छी धूप, पानी और थोड़ी सी देखभाल की।

Yellow Flower Banner

चलिए जानें किन मसालों को लगाना आसान है और क्या इसका प्रॉसेस…

Green Leaf Banner

1.  हल्दी

सर्दियों में आपको बाज़ार में आसानी से कच्ची हल्दी की गांठ मिल जाएगी। यह सबसे सही समय है हल्दी लगाने के लिए राइजोम इकट्ठा करने का। अगर अप्रैल में आप हल्दी लगाते हैं, तो मई या जून में स्प्राउटिंग होगी।

Green Leaf Banner

2.  अदरक

मार्च-अप्रैल में लोगों को अदरक लगाना चाहिए, क्योंकि इसके लिए थोड़ा गर्म मौसम अच्छा रहता है। दूसरी ज़रूरी बात है कि कभी भी बहुत ताज़ा अदरक उगाने के लिए न लें, बल्कि थोड़ी पुरानी अदरक लें, जिसमें हल्की-हल्की जड़ें आ रही हों।

Green Leaf Banner

3.  जीरा

जीरा का पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता, इसलिए अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी उगा सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे किस्म के बीज की ज़रूरत होगी। मिट्टी, कोकोपीट, रेत और ऑर्गेनिक कम्पोस्ट से बढ़िया पॉटिंग मिक्स बनाएं और 10 इंच के गमले में इसका पौधा लगा सकते हैं।

Green Leaf Banner

4.  धनिया

इसे उगाने के लिए आप धनिया के बीज का इस्तेमाल करें। आप अगर इसे बढ़ने देंगे तो इसके फूल भी निकलेंगे और बीज भी बनेंगे। अगर आपको लम्बे समय के लिए धनिया उगाना है, तो बड़े गमले का चुनाव करें।

Green Leaf Banner

5.  मिर्च

मिर्च का पौधा उगाने के लिए आप पॉटिंग मिक्स में मिट्टी के साथ खाद, कोकोपीट और नीमखली भी मिला लें। अब मिर्च के बीज लें और इन्हें गमले में चारो तरफ छिड़क दें, 20 दिनों में मिर्ची का पौधा बड़ा हो जाएगा 

Green Leaf Banner

6.  सौंफ

मिट्टी, कोकोपीट, रेत और ऑर्गेनिक कम्पोस्ट मिलाकर आप घर में इस्तेमाल होने वाली सौंफ से ही इसके पौधे लगा सकते हैं। हाथ से मसलकर सौंफ के बीज को  मिट्टी में डालें और पानी का छिड़काव कर दें। सर्दियों में इसे लगाना अच्छा होगा।

Green Leaf Banner

7.  सरसों

सरसों के पीले फूल गार्डन में प्राकृतिक पॉलिनेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं, साथ ही इससे गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ती है। सरसों का साग उगाने के लिए आप घर के किचन में रखे राई के दाने भी उपयोग में ले सकते हैं। ठंड में इसके ताज़ा पत्तों का आनंद लें और अगर इसे बड़ा करते हैं, तो इसके फूल से दाने भी निकलते हैं।

Green Leaf Banner

8.  लहसुन

लहसुन का पौधा आराम से सर्दियों में उग जाता है। इसे उगाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। घर में पड़ें लहसुन की कलियों से ही इसे उगाया जा सकता है। आप छोटी सी ट्रे या चार इंच के पॉट में भी इसे लगा सकते हैं।

Green Leaf Banner

9.  तेजपत्ता

अगर आपके घर में धूप अच्छी आती है और जगह भी काफी है, तो आप इसे बड़े ग्रो बैग में आराम से लगा सकते हैं। ये साल भर आपको पत्ते देता रहेगा। गर्मियों में इसे लगाना अच्छा होगा।

Green Leaf Banner

10.  रोज़मेरी

 इसके बीज आपको आसानी से बीज भंडार या ऑनलाइन  मिल जाएंगे। इससे आपके गार्डन में एक अच्छी खुशबू तो आएगी ही, साथ ही इसके पत्तों के कारण आपके घर की हवा भी शुद्ध हो जाएगी। आप मिट्टी और खाद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे ठंड की शुरुआत के समय छह इंच के गमले में भी लगा सकते हैं। 

तो देर किस बात की आप भी अपने गार्डन में उपलब्ध जगह के अनुसार, एक दो मसाले जरूर लगाने की कोशिश करें। आप अपने अनुभव हमसे भी जरूर साझा करें।

Yellow Wavy Line
Yellow Wavy Line

यह भी पढ़ें-

White Dotted Arrow

मसालें जिन्हें घर में उगाना है आसान सीखें उगाने का सही तरीका