सतीश कौशिक अपने खुशमिज़ाज अंदाज़ और कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते थे।

उनके निभाए ये किरदार हमें जीवन की बड़ी सीख दे जाते हैं। 

1.  कैलेंडर (मिस्टर इंडिया)

एक ऐसा शेफ, जिसने सिर्फ खाना नहीं, खुशियां परोसना भी सिखाया। 

2.  पप्पू पेजर  (दीवाना-मस्ताना)

वह किरदार जो बताता है कि ह्यूमर हर किसी की लाइफ में होना चाहिए,  फिर चाहे आप काम कोई भी कर रहे हो, क्योंकि खुशियां तो सबको ही चाहिए होती हैं।

3.  चंदा मामा (मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी)

जिसने सिखाया हर मुश्किल से निकलने का कोई न कोई तरीका होता ही है। 

4.  मुथुस्वामी  (साजन चले ससुराल)

वह दोस्त जो सच्ची दोस्ती निभाना सिखाता है।

5.  कासीराम (राम-लखन)

जिसने बड़ी-बड़ी बातों को भी मस्ती भरे अंदाज में कहना सिखाया।