गर्मियों में चाय कॉफी के बजाय बना सकते हैं ये पांच ड्रिंक्स, जो कर देंगे आपको अंदर से कूल।

1.  बेल का शरबत

कैसे बनाएं?

- 1 बेल से बीज हटाकर गुदा निकाल लें और इसे मैश कर लें।   - 2 से 3 गिलास पानी में बेल को अच्छी तरह घोल लें।  - इसे छननी से छान लें।   - घोल में चीनी और बर्फ मिलाकर इसे चिल्ड सर्व करें।

2.  सत्तू का शरबत

कैसे बनाएं?

- सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर इसे अच्छे से घोल लें। - ध्यान रहे गुठलियां न पड़ें, अब इसमें एक कप पानी मिला दें। - घोल में नमक, काला नमक, बारीक कटे पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें, सत्तू का नमकीन शरबत बनकर तैयार है।

3.  आम पन्ना

कैसे बनाएं?

- दो कच्चे आप को कुकर में 10 से 15 मिनट तक पका लें। - छिल्के और गुठली को अलग करके पल्प निकाल लें। - पल्प में पुदीने के पत्ते, गुड़ का पाउडर, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर मिक्सर जार की मदद से मिला लें। - अब इसे पतला बनाने के लिए ज़रुरत के हिसाब से पानी डालें और फ्रिज में ठंडा करके इसका आनंद लें।

4.  वॉटरमेलन-मिंट मोहितो

कैसे बनाएं?

- तरबूज का जूस बनाकर अलग रख लें।  - इसके बाद पुदीने की पत्तियां, शुगर सिरप और काला नमक को मडलर में डालें और अच्छे से क्रश कर लें। - अब ग्लास में कुछ आइस क्यूब्स और थोड़ा सा प्लेन सोडा डालें, 1-2 नींबू की स्लाइस से सजा लें।

5.  कोकम शर्बत

कैसे बनाएं?

- एक कप ड्राई कोकम को करीब दो घंटे गर्म पानी में भिगोकर रखें।   - फिर जितना कोकम है उसके बराबर चीनी या गुड़ ले लें।   - चीनी का सिरप बनाएं और भिंगोए हुए कोकम का पेस्ट बना लें।   - अब सिरप में कोकम पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाकर गाढ़ा सिरप बनाकर तैयार कर लें।   - जब शर्बत पीना हो, तो सिरप में पानी और बर्फ मिलाकर इस नेचुरल ड्रिंक का आनंद लें।