एक अफसर, जिसे महिला ने मारा ताना, "तुम कहीं की कलेक्टर हो क्या?"

प्रियंका शुक्ला पहले एक डॉक्टर थीं, लेकिन लोगों का चेकअप करने के दौरान एक महिला के ताने ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। 

प्रियंका को वह तंज इतना बुरा लगा कि उन्होंने आईएएस अफसर बनने की ठानी। प्रियंका की फैमिली भी हमेशा से चाहती थी कि वह एक आईएएस अफसर बनें।

लेकिन बचपन से ही प्रियंका का सपना डॉक्टर बनने का था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और 2006 में MBBS की डिग्री हासिल की और लखनऊ में ही प्रैक्टिस शुरू कर दी।

एक बार वह एक स्लम एरिया में चेकअप के लिए गईं, जहां एक महिला खुद भी गंदा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी पिला रही थी। यह देखकर प्रियंका ने उस महिला को ऐसा करने से मना किया।

तब उस महिला ने जवाब दिया, 'तुम कहीं की कलेक्टर हो क्या?' वह बात सुनकर प्रियंका शुक्ला अंदर तक हिल गईं और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने का मन बना लिया। 

प्रियंका ने यूपीएससी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। मगर प्रियंका ने हार नहीं मानी और साल 2009 में परीक्षा पास कर वह IAS अफसर बन गईं।

प्रियंका, अपने काम को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और उनकी गिनती बेहतरीन आईएएस अफसरों में होती है। प्रियंका एक कंटेम्पररी डांसर भी हैं और कविताएं भी लिखती हैं।