Floral Separator

कोलकाता जाकर ज़रूर खाएं ये डिशेज़ 

प्रमुख फूड वेबसाइट 'ईटर' के अनुसार, कोलकाता को दुनिया के बेस्ट 11 फूड प्लेसेज़ में शामिल किया गया है! ये हैं इस शहर के स्वादिष्ट व मशहूर व्यंजन-

Floral Frame

बंगाली गोलगप्पे के आलू में कई मसालों, स्प्राउट्स और इमली के पानी को मिलाया जाता है, जो इसे स्पाइसी और टैंगी फ्लेवर देते हैं। खाने की शुरूआत करने के लिए पुचका से बेहतर क्या हो सकता है?

पुचका

यहाँ की बिरयानी आलू और अंडे के बिना अधूरी मानी जाती है और यही चीज़ इसको सबसे अलग बनाती है। यह कम मसालेदार होती है और इसे बिना सालन या रायते के खाया जाता है।

कोलकाता बिरयानी

Floral Separator

जिस इंडो-चाइनीज़ फूड का हम देश भर में आनंद लेते हैं, उसका जन्मस्थान भी कोलकाता है। इसका इतिहास हक्का चीनी व्यापारियों से मिलता है, जो 1700 के अंत में शहर में बस गए थे।

देसी चाइनीज़

Floral Separator

तेले भाजा

बंगाल में इसके बिना शाम अधूरी लगती है। यह बंगाली शैली का पकौड़ा है, जिसे आलू, प्याज़, बैंगन, मछली, चिकन, मटन वग़ैरह से बनाया जाता है। आपको शहर के हर नुक्कड़ पर तेले भाजा कार्नर ज़रूर मिल जाएगा।

Floral Separator

काठी रोल

आज लगभग हर शहर में हमें एक रोल की दुकान मिल ही जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसकी जड़ें कोलकाता से जुड़ी हुई हैं! काठी रोल सबसे पहले यहीं पर 20वीं शताब्दी में बनाया गया था।

Floral Separator

माछेर झोल डिश

चावल और मछली दोनों ही कोलकाता के मुख्य व्यंजन हैं। इस पारंपरिक भोजन की मसालेदार करी को आलू और टमाटर के साथ पकाया जाता है।

कोशा मंगशो

प्रसिद्ध बंगाली व्यंजनों में से एक, कोशा मंगशो को कई मसालों, मटन, टमाटर और प्याज जैसी कई सब्जियों के साथ पकाकर मसालेदार करी तैयार की जाती है। अगर आप मीट लवर हैं, तो आपको यह डिश ज़रूर ट्राई करनी चाहिए।

चेलो कबाब

कोलकाता में मटन सीख और चिकन कबाब ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इस डिश को स्टीम चावलों और सब्जियों के साथ परोसा जाता है।