साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कर्नाटक के इन खूबसूरत हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करना आपके लिए नया और कभी न भूल पाने वाला अनुभव होगा।

1.   बीआर हिल्स

बिलिगीरीरंगा हिल्स, बिलिगिरी रंगास्वामी मंदिर और वन्यजीव अभ्यारण्य के के लिए फेमस है। यहां कावेरी और कपिला नदियां बहती हैं। आप यहां ट्रेकिंग, एंगलिंग और रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं।

2.  कुंदाद्री

शिमोगा जिले के अगुम्बे फॉरेस्ट रेंज में मौजूद इस जगह को कम लोग ही जानते हैं। यह परफेक्ट ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है। कुंडदरी, ट्रेक स्ट्रीम और घने जंगल के बीच ले जाता है, जो कभी न भूलने वाला अनुभव है। 

3.  गोकर्ण

यहां आप ओम बीच, महाबलेश्वर मंदिर, कुडले बीच, गोकर्ण बीच, याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ, पैराडाइज़ बीच जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

4.   चिकमगलूर

यहां कई खूबसूरत वॉटरफॉल्स हैं, जैसे- माणिक्यधारा फॉल्स और कदंबी फॉल्स। यह भद्रा वन्यजीव अभ्यारण्य के करीब है। यहां बाबा बुदनगिरी या केम्मनगुंडी तक ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं।

5.  केम्मनगुंडी

इसे केआर हिल्स भी कहते हैं, जो चिकमगलूर में पड़ता है। यहां हेब्बे, कलहट्टी फॉल्स को देखा जा सकता है। यहां 1,500 मीटर की ऊंचाई पर जी पॉइंट भी है, जहां से वेस्टर्न घाट के शानदार दृश्य दिखाई पड़ते हैं।

6.  अगुम्बे

अगुम्बे, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां कई वॉटरफॉल्स हैं। वहीं, यहां आप सनसेट प्वाइंट से आप सूर्यास्त भी देख सकते हैं। अगर आपको वन्यजीवों से लगाव है तो यहां तेंदुए, बाघ की कई जंगली प्रजातियां देख सकते हैं।

7. सिरसी

सिरसी, वाइल्डलाइफ और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है। यहां ट्रेकिंग, कैम्पिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और बोट राइड की भी सुविधा है।

8.   सकलेशपुर

इसे केआर हिल्स भी कहते हैं, जो चिकमगलूर में पड़ता है। यहां हेब्बे, कलहट्टी फॉल्स को देखा जा सकता है। यहां 1,500 मीटर की ऊंचाई पर जी पॉइंट भी है, जहां से वेस्टर्न घाट के शानदार दृश्य दिखाई पड़ते हैं।