मुंबई में हैं तो गर्मी के इस सीज़न में यहाँ के फेमस और लज़ीज़ आमरस पुरी का स्वाद मिस नहीं कर सकते!! इन जगहों पर मिलेगा सबसे टेस्टी आमरस पुरी ..

पंचम पूरीवाला यह मुंबई में आमरस पुरी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, खासकर अगर आप इस डिश को पहली बार चखना चाहते हैं। पता- फोर्ट, मुंबई समय- सुबह 8:30 से रात 10:30 बजे तक दाम- ₹300 (दो लोगों के लिए)

रिवाइवल रेस्टोरेंट यहाँ गरमा गरम पूरियों के साथ मीठा और स्वादिष्ट आमरस परोसा जाता है। पता- चौपाटी, मुंबई समय- सुबह 11:30 से रात 12 बजे तक दाम- ₹2,000 (दो लोगों के लिए)

राजधानी थाली इस थाली रेस्टोरेंट में आम के सीज़न का जश्न मनाया जाता है। यहाँ की आमरस थाली मुंबई में सबसे ज़ायकेदार है। पता- घाटकोपर पश्चिम, मुंबई समय- दोपहर 12 से रात 11 बजे तक दाम- ₹1,200 (दो लोगों के लिए)

सुजाता उपहार गृह यहाँ आमरस बनाने के लिए ख़ास अल्फोंसो आमों का ही इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ के बाकी आम के डिशेज़ भी आपको ज़रूर ट्राई करने चाहिए। पता- गिरगांव, मुंबई समय- सुबह 8:30 से रात 10:30 बजे तक दाम-   दो लोंगो के लिए ₹350 में

आस्वाद यहाँ की आमरस पुरी खाकर आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।  इतना ही नहीं, यहाँ का कैरी पन्ना भी बेहद स्वादिष्ट है। पता- मेजवानी, सदानंद, दादर वेस्ट समय- सुबह 9:30 से रात 10 बजे तक दाम- दो लोंगो के लिए केवल ₹300 में