Gray Frame Corner

क्या आपने देखा है भारत का सबसे पुराना किला?

Arrow
Arrow

पंजाब के बठिंडा में मौजूद किला मुबारक देश के ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारकों में से एक है।

White Frame Corner

यह ईंटों से बना सबसे ऊँचा और भारत का सबसे पुराना किला माना जाता है।

White Frame Corner
White Frame Corner

माना जाता है कि इस किले का निर्माण उस समय हुआ था जब उत्तर भारत में सम्राट कनिष्क का शासन था। सम्राट कनिष्क और राजा देब ने मिलकर इसे 90-110 ई. में बनवाया था।

1705 में दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह इस शानदार किले के दौरे पर पहुंचे और इसके बाद यहाँ गुरुद्वारा बनाया गया।

कहा जाता है कि यहीं पर भारत की सबसे पहली महिला शासक रज़िया सुल्तान को बंदी बनाकर रखा गया था। इसी वजह से इस किले को रज़िया सुल्तान किला के नाम से भी जाना जाता है।

0218

Gray Frame Corner
Gray Frame Corner

मुबारक किले की ऊंचाई तक़रीबन 118 फीट है। किले के अंदर का हिस्सा किला अंदरून कहलाता है। अंदरून के अंदर 13 शाही कमरे हैं, जो हिन्दू पौराणिक कथाओं के दृश्यों से सजे हुए हैं।

White Frame Corner
White Frame Corner

किले का परिसर, शहर के बीच लगभग 10 एकड़ की ज़मीन पर फैला हुआ है।

दरबार हॉल में चित्रकारी के खूबसूरत नमूने और राजा-महाराजाओं के ज़माने में बनी तस्वीरें देखी जा सकती हैं।