सेना में काम करते हुए कैप्टन नवतेज सिंह ने अपने फोटोग्राफी के शौक को भी बखूबी पूरा किया।

भारतीय नौसेना में 32 साल और फोटोग्राफी का शौक़! क्या कमाल का मेल है!

और इस मेल का नतीजा है भारत की ये 10 अद्भुत तस्वीरे...

1. मेघवाल ट्राइब

कैप्टन नवतेज बताते हैं, इस समुदाय के पीछे एक कहानी है "हिंद में मेघ का मतलब 'बारिश' होता है। और इसलिए मेघवाल खुद को उन संतों के वंशज और अनुयायी मानते हैं जिन्होंने भारत के अधिक शुष्क हिस्सों में बारिश लाई।"

2.  पोरबंदर मछली पकड़ने का बंदरगाह

इसके लिए कैप्टन कहते हैं “मानसून की बारिश के बीच, स्थिर नावों से भरा हुए यह नज़ारा एक जीवंत पिक्चर बनाता है।"

3.  नमक वाष्पीकरण तालाब

अपनी एक उड़ान के दौरान उन्होंने  कच्छ के रण में यह तस्वीर ली थी।

4.  आईएनएस विक्रमादित्य

भारत ने आईएनएस विक्रमादित्य को 2014 में रूस से खरीदा था।  यह एक एक संशोधित कीव-श्रेणी का विमानवाहक पोत है और इसका नाम बदलकर महान सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में रखा गया था।

5. समुद्र में जीवन

कैप्टन नवतेज इस तस्वीर के ज़रिए बताना चाहते हैं कि सशस्त्र बलों के हिस्से के रूप में जीवन का सार समझना आसान काम नहीं है।

6.  फॉक्सट्रॉट-श्रेणी की पनडुब्बियां

भारतीय नौसेना में आखिरी फॉक्सट्रॉट श्रेणी की पनडुब्बी, आईएनएस वागली को 2001 में सेवामुक्त कर दिया गया था।

7.  ब्रोकपास समुदाय

कैप्टन बताते हैं- इस समुदाय की महिलाएं चमकीले रंग के फूलों के साथ-साथ भारी धातु के टुकड़े, चांदी के आभूषण, भेड़ की खाल की टोपी और भेड़ के ऊन से सजी आकर्षक पोशाक पहनती हैं। पुरुष अधिकतर कमरबैंड के साथ मैरून गाउन पहनते हैं।

8.  हैवलॉक द्वीप समूह

 कैप्टन नवतेज याद करते हुए कहते हैं, 'यह तस्वीर मैंने  हेलीकॉप्टर से बाहर लटककर खींची थी।' 

9.  विशाखापत्तनम के मछुआरे

पारम्परिक तरीके से मछली पकड़ते विशाखापत्तनम के मछुआरे।

10.  सेमाफोर संकेत

यह नौसेना का गैर-मौखिक संचार का तरीका है।  जो गुप्त संचालन और शोर-शराबे वाले वातावरण में काम आता है।