पिंक सिटी यानी जयपुर, यह शहर सिर्फ रंगों से भरे राजस्थान की राजधानी भर ही नहीं है। यह एक कल्चरल हब है।

कहा जाता है कि इस शहर को वेल्स के राजकुमार के स्वागत के लिए गुलाबी (गेरुआ) रंग से रंगा गया था और तभी से इसे गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने लगा। 

जयपुर, गर्म इलाका है इसलिए अगर आप यहाँ घूमने जाना चाहते हैं, तो अक्टूबर से फरवरी के बीच प्लान बनाएं, क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा होता है। 

वैसे तो जयपुर में घूमने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन हम आपके लिए 5 ऐसी जगहें लेकर आए हैं, जहां एक बार जाना तो बनता है।

1.   नाहरगढ़ किला

जयपुर के इस मशहूर किले से आप जयपुर और आमेर शहर की खूबसूरती देख सकते हैं। जैसे-जैसे शाम होती है, यहां की खूबसूरती और बढ़ती जाती है।

इस किले में मौजूद रेस्टोरेंट भी अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र है। आपको यहां का वैक्स म्यूज़ियम भी बेहद पसंद आएगा।

2. सेंट्रल पार्क

5 किमी लंबा यह पार्क, जयपुर के सबसे बड़े व रंगीन पार्कों में से एक है। यहाँ आपको प्रकृति के हर रंग देखने को मिलेंगे।

यहां आपको कुछ विलुप्त हो रहे पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहाँ का एक और मुख्य आकर्षण है 206 फीट की ऊंचाई पर लगा भारत का झंडा और एक सुंदर मंदिर।

3. गलताजी

अरावली के पहाड़ों में मौजूद यह तीर्थ स्थल आपको शांति और आध्यात्मिकता की ओर ले जाएगा। इसका अनोखा आर्किटेक्चर बेहद आकर्षक है।

यहाँ के प्राकृतिक वातावरण और सात कुंड के पास बैठकर बेहद सुकून मिलता है। यहाँ भगवान हनुमान, राम, कृष्ण, सूर्य व विष्णु जी की मूर्तियां मौजूद हैं।

4. झालाना लैपर्ड कंज़रवेशन रिज़र्व

इस रिज़र्व में आप जंगल सफारी कर सकते हैं। यहाँ आपको तेंदुए व चीते ज़रूर देखने को मिलेंगे। 

20 वर्ग किमी में फैला यह क्षेत्र प्राचीन समय में शिकार का अड्डा हुआ करता था, जो अब फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है।

यहाँ आप खुली हुई जिप्सी में भी गाईड के साथ सफर कर सकते हैं।

5. अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम

वेल्स के राजकुमार, अल्बर्ट एडवर्ड के नाम पर बने इस संग्रहालय में आपको भारत के अलग-अलग भागों की चित्रकला देखने को मिलेगी।

यहाँ मिस्र की ममी भी है, जो कुछ वक्त से लोगों के बीच काफी चर्चा में है।