मुंबई में देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। इस पुल को जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
समुन्द्र के ऊपर बने देश के सबसे बड़े ब्रिज की पांच बातें
यह पुल 22 किलोमीटर लंबा है और इस पर कुल छह लेन बनाई गई हैं।
1
अभी मुंबई से नवी मुंबई जाने में करीब 60 मिनट का समय लगता है लेकिन इसके शुरू होने के बाद यह समय 60 मिनट से कम होकर सिर्फ 16 मिनट के करीब रह जाएगा।
2
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का फायदा सिर्फ मुंबई और नवी मुंबई के लोगों को ही नहीं होगा बल्कि यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और मुंबई और गोवा नेशनल हाइवे से भी जुड़ेगा जिससे पुणे, बेंगलुरु, गोवा के लिए भी समय कम हो जाएगा।
3
इस पुल को बनाने में कंक्रीट नहीं बल्कि एक लाख 70 हजार मीट्रिक टन स्टील बार का उपयोग किया गया है।
4
जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) और MMRDA (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सहयोग से बने इस ब्रिज की लागत करीबन 17,843 करोड़ है।