जानिए लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। वह पेशे से वकील थे और उन्होंने देश की आज़ादी में बेहद ख़ास योगदान दिया था।

वह सरदार पटेल ही थे, जिन्होंने 562 देशी रियासतों का भारत में विलय करवाया था और उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है। बारदोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद, महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को 'सरदार' की उपाधि दी थी।

भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। तो चलिए जानें, विशाल व्यक्तित्व व प्रतिभा के धनी सरदार पटेल के कुछ ऐसे विचार, जो आज भी प्रेरणादायी हैं।

Arrow

"शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।"

"जब तक एक इंसान अपने अन्दर के बच्चे को बचाए रख सकता है, तभी तक जीवन उस अंधकारमयी छाया से दूर रह सकता है, जो इंसान के माथे पर चिंता की रेखाएं छोड़ जाती है।"

Plus

"यहाँ तक कि अगर हम हज़ारों की दौलत गवां दें और हमारा जीवन बलिदान हो जाए, हमें फिर भी मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर एवं सत्य में विश्वास रखकर प्रसन्न रहना चाहिए।"

Arrow

"मनुष्य को शांत रहना चाहिए, क्रोध नहीं करना चाहिए। लोहा भले ही गर्म हो जाए, हथौड़े को तो ठंडा ही रहना चाहिए अन्यथा वह स्वयं अपना हत्था जला डालेगा। कोई भी राज्य प्रजा पर कितना ही गर्म क्यों न हो जाये, अंत में तो उसे ठंडा होना ही पड़ेगा।"

"आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।"

“मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।”

इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, तभी तो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

“जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पात, ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।”

Arrow

"काम करने में तो मज़ा ही तब आता है, जब उसमें मुसीबत होती है। मुसीबत में काम करना बहादुरों की निशानी है, कायर तो चुनौतियों से डरते हैं, लेकिन हम कायर नहीं हैं, हमें मुश्किलों से डरना नहीं चाहिये।"

"एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है; जबतक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए। ऐसा हो जाने पर  यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है।"

- सरदार वल्लभ भाई पटेल

यह भी देखें:

Arrow