इनमें आपकी फेवरेट डिश कौनसी है?

पनीर पसंदा

पनीर से बने पकवानों का स्वाद लाजवाब होता है। गूगल की लिस्ट में सबसे ज़्यादा खोजी जाने वाली रेसिपीज़ में पनीर पसंदा पहले स्थान पर है।

मोदक

भगवान गणेश को सबसे पसंदीदा भोग के तौर पर मोदक चढ़ाया जाता है। यह 2022 में दूसरे नंबर पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई रेसिपी है। इसे गणेश चतुर्थी के दौरान काफ़ी सर्च किया गया था।

चिकन सूप

वेज रेसिपज़ के साथ ही नॉनवेज रेसिपीज़ को भी काफ़ी खोजा गया। इस दौरान एनर्जी से भरपूर डिश चिकन सूप को लोगों ने बहुत पसंद किया।

ऑरेंज जूस

खाने में एक्सपेरिमेंट के साथ ही ड्रिंक्स में भी लोग वैराइटी पसंद करते हैं। 2022 में ऑरेंज और वोदका से बनी खास ड्रिंक को लोगों ने खूब सर्च किया और यह टॉप टेन फूड्स् एंड ड्रिंक की लिस्ट में शामिल हो गई।

मलाई कोफ्ता

क्रीमी ग्रेवी और स्वादिष्ट कोफ्ते के साथ तैयार मलाई कोफ्ता की रेसिपी को गूगल पर लोगों ने खूब सर्च किया। पनीर और ड्राई फ्रूट्स से तैयार कोफ्ता और मलाई वाली ग्रेवी के स्वाद के दीवाने बहुत हैं।

पनीर भुर्जी

पनीर पसंद करने वालों की दूसरी डिश भी मोस्ट सर्च फूड में शामिल है। पनीर भुर्जी को बनाने के लिए लोगों ने इसकी रेसिपी को गूगल पर खूब सर्च किया है।

पैनकेक

अमेरिकी फूड डिश पैनकेक को अब भारत में भी काफ़ी पसंद किया जाता है। स्वादिष्ट, मीठे, फूले और स्पंजी मुलायम पैनकेक खासकर बच्चों को बहुत टेस्टी लगते हैं।

अनरसा

यह चावल से बनी स्वीट डिश है जिसे महाराष्ट्र के अलावा UP के कुछ हिस्सों में खूब पसंद किया जाता है। सावन और आसपास के त्योहारों में इसे लोग खाते हैं। इस साल गूगल पर लोगों ने इस डिश के बारे में भी खोजबीन की।

मार्गरेटा पिज्जा

देसी फूड डिशेज़ के साथ ही विदेशी फूड्स को लेकर भी भारतीयों का काफ़ी रूझान दिखाई दिया है। इस साल इटैलियन डिश पिज्जा मार्गरेटा को भी गूगल पर काफी सर्च किया गया।