तो कैमरा उठाइए और निकल पड़िए इन जगहों के लिए..

ताज महल, आगरा

यमुना किनारे बने इस मकबरे को मोहब्बत की निशानी माना जाता है जिसकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। यहाँ सबसे ज़्यादा पर्यटक आते और अनगिनत तस्वीरें खींचते हैं!

ताज महल का नाइट टूर इतना ज़्यादा फेमस है कि देश और दुनिया भर के फोटोग्राफर्स इसकी खूबसूरती को कैमरे में क़ैद करने के लिए इकट्ठे होते हैं।

खजुराहो, मध्य प्रदेश

खजुराहो अपने मंदिरों की बाहरी दीवारों में बनी कामुक मूर्ति और नक्काशी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

यहां देश-विदेश से लोग प्राचीन विरासत, संस्कृति और इसकी खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। खजुराहो ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता

हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा यह संगमरमर का स्मारक भारत के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है।

यह दिन में बेहद ही खूबसूरत नज़र आता है, लेकिन जैसे ही रात होती है, यह इमारत पूरी तरह से बदल जाती है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है।

गंगा घाट, वाराणसी

बनारस शहर अपने घाटों की खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां की गंगा आरती का नज़ारा अद्भुत हैं, जिसे बार-बार देखने का मन करता है।

गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

100 से ज़्यादा सालों के इतिहास के साथ, गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई का ताजमहल माना जाता है। इसे देखे बिना आपकी मुंबई की ट्रिप पूरी नहीं मानी जा सकती।

पूरे साल यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।