16 साल की उम्र में  पंजाब के गगनदीप सिंह कमाल के आविष्कार कर रहे हैं।

Gray Frame Corner

चलिए जानते हैं क्या-क्या बनाया है उन्होंने?

एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले गगनदीप बचपन से जुगाड़ू रहे हैं।  

जब वह स्कूल जाते तो खेतों में कंबाइन, ट्रॉली, ट्रेक्टर जैसे बड़े-बड़े उपकरण देखकर काफी प्रभावित होते थे।  

एक बार उन्होंने इसे देखकर फैसला किया कि वह खुद ऐसी मशीन बनाएगे।

तब वह महज 10वीं में पढ़ते थे और ऐसी मशीन बनाने के लिए उनके पास न कोई साधन था न फण्ड।

लेकिन उन्होंने तो मानो एक जिद्द पकड़ ली थी। और उनकी यह जिद्द लॉकडाउन के दौरान पूरी हुई, जब उनके पास काफी खाली समय था,  तब उन्होंने गांव से तरह तरह के कबाड़ को इकट्ठा करके मिनी उपकरण बनाने का फैसला किया।

पहले तो उनके घरवालों और दोस्तों ने उन्हें खूब ताने दिए। सबको लगा कि वह सिर्फ वक़्त बर्बाद कर रहे हैं।

लेकिन जब उनकी छोटी-छोटी मशीन बनकर तैयार हुई तो सब देखते ही रह गए। 

एक-एक करके उन्होंने सात अलग-अलग उपकरण बनाएं जो बैटरी की मदद से चलते हैं और एक असली मशीन जैसा ही काम करते हैं।

आने वाले समय में गगनदीप अपने इसी हुनर का इस्तेमाल करके आम इंसान और किसानों की मदद करना चाहते हैं। हमें आशा है उनका यह सपना जरूर पूरा होगा।

यह स्टोरी भी जरूर देखें।   

Gray Frame Corner

0218