मधुर जाफ़री, जिन्होंने भारतीय पाक कला को दुनियाभर में किया लोकप्रिय

एक लेखिका और कलाकार होने के साथ-साथ, भारतीय पाक कला को विदेश में मशहूर बनाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

दिल्ली में पली-बढ़ीं मधुर जाफरी बचपन से खाना खाने और बनाने की शौक़ीन थीं।

19 साल की उम्र में वह रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में अभिनय पढ़ने लंदन चली गईं। वहां उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि भारतीय खाने का स्वाद दुनियाभर में सबसे अच्छा है। 

अपनी पहली ही फिल्म Shakespeare Wallah के लिए उन्हें 'बर्लिन फिल्म फेस्टिवल' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।  

विदेश में एक्टिंग करने के दौरान वह घर के खाने को याद करती थीं और तभी उन्होंने अपनी माँ की रेसिपीज़ को फॉलो कर कुकिंग शुरू की।  

उन्होंने एक्स्ट्रा इनकम के लिए लोगों को इंडियन कुकिंग सिखाना भी शुरू किया।

उनके जीवन में अहम मोड़ तब आया, जब उन्होंने BBC में एक कुकिंग शो को होस्ट करना शुरू किया। इस शो के ज़रिए उन्होंने भारतीय व्यंजनों को दुनियाभर में मशहूर कर दिया।

अपने उस शो के एक एपिसोड में उन्होंने Lemony Chicken With Coriander बनाया था,  जिसके बाद ख़बर आई थी कि दूसरे दिन लाखों लोगों ने उस रेसिपी को ट्राई किया।

उन्होंने 30 से ज़्यादा कुकरी बुक्स लिखी हैं। साथ ही उन्होंने कई टीवी, रेडियो शोज़ और फिल्मों में भी काम किया है।  

फिल्मों और अपनी बेहतरीन कुकिंग के लिए कई अवार्ड्स जीत चुकी मधुर को इसी साल पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है।

89 वर्षीया मधुर हमेशा ही 'First Lady Of Global Indian Cuisine' थीं और रहेंगी।