DIY: घर सजाने के लिए खुद बनाएं ये आसान डेकोरेटिव आइटम्‍स

फॉयल पेपर रोल

आपने आज तक फॉयल पेपर का इस्तेमाल खाने को रैप करने के लिए किया होगा और लास्ट में बचने वाले उसके पेपर रोल को फ़ेंक दिया होगा। लेकिन इसी रोल का इस्तेमाल आप घर को सजाने के लिए कर सकते हैं।

आप गत्ते के इस रोल को अट्रैक्टिव कलर से पेंट करके बढ़िया डिज़ाइन बना सकते हैं और डेकॉर के लिए hang या organize करके रख सकते हैं।

सीडी डेकॉर

सभी के घर में पुरानी सीडी होती हैं, जैसे पुराने गानों की या किसी की शादी की। आप उन सीडी का इस्तेमाल घर की डेकोरेशन में कर सकते हैं।

यूट्यूब की मदद से नए-नए डिज़ाइन बनाकर सीडी को नया रूप दें और इन्हें रूम में हैंग करें। एक साथ कई कलरफुल सीडी लटकाकर रूम को आकर्षक बना सकते हैं।

छाता

सिंपल छाते को गोटे, रिबन, मिरर्स से, और पेंट करके सुंदर बना सकते हैं।

पुराने छोटे छाते को दीवार पर हैंग कर सकते हैं, और उलटे छातों को प्लांटर्स की तरह यूज़ कर सकते हैं।

Cloud Banner

प्लास्टिक की बोतल

बेकार प्लास्टिक की बोतल को ऊपर से काटकर डिज़ाइन दें। आप इसमें टूथब्रश व पेस्ट डालकर अपनी वॉशबेसिन के पास भी रख सकते हैं। इसमें आप धनिया, पुदीना, एलोवेरा जैसे प्लांट्स भी आसानी से उगा सकते हैं।

चम्मच से कैंडल होल्‍डर

Cloud Banner

पुरानी प्लास्टिक या स्टील की चम्मच से कैंडल स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए चम्मच को अलग-अलग कलर करें। इसके बीच में एक कटोरी या डिब्बा रखें। फिर एक-एक चम्मच को गोंद की मदद से चिपकाकर फूल बनाएं।

मिरर डेकोरेशन

चम्मच से मिरर डेकोरेट करने के लिए इसे शीशे के आसपास फूल का शेप देते हुए चिपका सकते हैं।

पर्दों को दें नया लुक

अगर आप सिलाई, कढ़ाई या पेंटिंग जानते हैं, तो आप अपने घर के पुराने पर्दों पर कुछ आर्ट वर्क या कलर कर सकते हैं। डिज़ाइन के लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। यह पर्दों को ही नहीं, आपके घर को भी खूबसूरत लुक देगा।

पेपर लैंप

सबसे पहले एक ए 4 कलर पेपर लें और उसे बीच से फोल्ड कर लें। फिर पेपर कट करें और उसके बाद दोनों कोनों को आपस में जोड़ लें और ग्लू की मदद से चिपका लें, चिपकाने के बाद पेपर किसी लैंप के शेप सा दिखेगा।

इसके बाद लैंप के ऊपरी और निचले हिस्सों पर कलर टेप लगाएं। फिर दीया या मोमबत्ती जलाकर लैंप से उसे ढक दें। आपका पेपर लैंप तैयार हो जाएगा।

यह भी देखें

Yellow Flower
Yellow Wavy Line
Yellow Wavy Line
Yellow Wavy Line