भारत के खोए हुए शहर

lost cities

लोथल, गुजरात

गुजरात में स्थित लोथल सिंधु घाटी सभ्यता की प्रचलित ऐतिहासिक धरोहर में से एक है। यह शहर उस दौरान बनाए गए प्रसिद्ध शहरों में से एक था, पर समय के साथ यह कहीं लुप्त हो गया।

Brush Stroke

इसे बाद में 1954 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खुदाई के दौरान पाया गया और यहां से भारत की संस्कृत के कई साक्ष्य मिले हैं, इसके अलावा यहां पर कई प्राचीन स्मारक भी पाए गए जो कि आज तक संरक्षित हैं।

विजयनगर, कर्नाटक

तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा यह ऐतिहासिक धरोहर कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। यह एक खोया हुआ शहर है, जिसके ज़रिए हमें भारत का इतिहास जानने को मिलता है।

इस समय यह स्थान यूनेस्को की विश्व धरोहर भी है, जहां लोग घूमने जाया करते हैं। यहां पर बना विरुपाक्ष मंदिर और नरसिंह की प्रतिमा लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

Brush Stroke

श्री कृष्ण की भूमि रही द्वारका आज भी सबसे प्रसिद्ध शहरों में गिनी जाती है। इस जगह के लुप्त होने को लेकर कई कहानियां सामने आती हैं, जिससे यह पता चलता है कि भगवान कृष्ण के जाने के बाद यह शहर खुद ही लुप्त हो गया।

द्वारका, गुजरात

Brush Stroke

आज द्वारका का यह खोया हुआ शहर स्कूबा डाइविंग साइट के लिए जाना जाता है। दुनिया भर से लोग यहां पानी के अंदर बसे शहर को देखने आते हैं।

हनुमानगढ़ जिले में स्थित कालीबंगा सिंधु घाटी सभ्यता का हिस्सा रहा है। यह खोया हुआ शहर घग्गर नदी के तट पर स्थित है और यहाँ पर हड़प्पा के समय के कई साक्ष्य देखने को मिलते हैं। अब यह शहर लोगों के लिए घूमने का स्थान बन गया है।

कालीबंगा, राजस्थान

पूम्पुहार, तमिलनाडु

यह प्राचीन विरासत कावेरी नदी के तट पर स्थित मयिलादुथुराई जिले में है। यह शहर चोल साम्राज्य के दौरान देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक था। समय के साथ पूम्पुहार शहर कहीं लुप्त हो गया था, जिसे बाद में समुद्री पुरातत्व अनुसंधान द्वारा खोज के दौरान पाया गया।