दुनिया का सबसे पुराना भारतीय रेस्टोरेंट कहाँ है, जानते हैं आप?

वेस्ट लंदन की रीजेंट स्ट्रीट को यहाँ का सबसे समृद्ध और पुराना शॉपिंग हब और रेस्टोरेंट्स का घर माना जाता है। 

यहाँ की हर चीज़ में सदियों पुरानी कोई कहानी बसी हुई है, चाहे वह यहाँ की सड़क हो या दुकानें।

सालों से शहर के इस हिस्से में आते लंदनवासियों के लिए केवल यह स्ट्रीट ही नहीं, बल्कि यहाँ स्थित एक ख़ास रेस्टोरेंट भी आकर्षण का केंद्र रहा है।

यह है 1926 में बना 'वीरास्वामी' नाम का 96 साल पुराना एक भारतीय रेस्टोरेंट!

नेशनल ज्योग्राफिक मैगज़ीन ने इसे 'दुनिया के 10 बेस्ट डेस्टिनेशंस और स्पेशलिटी रेस्तरां में से एक' माना है और 2016 में इसे मिशेलिन स्टार अवॉर्ड भी मिल चुका है।

1880 की बात है, एडवर्ड पामर नाम का एक शख़्स मेडिकल की पढ़ाई करने भारत से इंग्लैंड पहुंचा...

1896 में लंदन में बसने के कुछ साल बाद, एडवर्ड ने शहर के लोगों को भारतीय स्वाद का अनुभव कराने के लिए अचार, पेस्ट और आम की चटनी बेचना शुरू किया और अपने ब्रांड का नाम रखा 'निज़ाम'।

लोगों को यह भारतीय स्वाद इतना पसंद आया कि कुछ ही समय में यह ब्रांड रीजेंट स्ट्रीट पर बसे 'वीरास्वामी' रेस्टोरेंट में बदल गया।

यहाँ बनने वाली हर इंडियन डिश एडवर्ड पामर की रेसिपी और भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। आज यह दुनिया का सबसे पुराना भारतीय रेस्टोरेंट और लंदन में तीन सबसे पुराने रेस्टोरेंट्स में से एक है।

कई सालों में यहाँ सिर्फ़ लंदनवासी ही नहीं, बल्कि कई महाराजा, नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे प्रभावशाली भारतीय भी आ चुके हैं।

मेन्यू में इंडियन मौल्स मेरिनियर, अप्पम और चिकन स्टू जैसे भारतीय खाने से लेकर फ्लोरल कारपेट्स, राजस्थान व कालीघाट की पेंटिंग्स जैसी भारतीय महलों सी सजावट तक...

इस रेस्टोरेंट्स में सबकुछ भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। यहाँ के कुक्स और स्टाफ़ भी भारतीय हैं।

इतना ही नहीं, यहाँ के खाने में पड़ने वाले मसाले भी भारत से मंगवाए जाते हैं और 'वीरास्वामी' आज भी हर दिन लगभग 150 मेहमानों का स्वागत करता है।

लंदन शहर में भारतीय संस्कृति को देखने और महसूस करने के लिए इससे अच्छी और कोई जगह नहीं है।