कल्पना चावला : छोटी-सी मोंटो का तारों तक पहुँचने का सफ़र!

अनगिनत भारतीय लड़कियों के लिए एक आदर्श, कल्पना चावला हरियाणा में करनाल के एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती थीं। 

17 मार्च 1962 को जन्मीं कल्पना बचपन से ही ऐसे माहौल में पली-बढीं, जहाँ परिश्रम को सबसे महवपूर्ण माना जाता था।

दिसंबर 1994 में, कल्पना चावला ने जॉनसन स्पेस सेंटर की अंतरिक्ष यात्री के 15वें समूह में एक अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में रिपोर्ट किया था। 

नवंबर 1996 में, उन्हें स्पेस शटल STS-87 पर मिशन विशेषज्ञ और प्राइम रोबोटिक आर्म ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया गया था।

अपने पहले मिशन में, कल्पना ने पृथ्वी की 252 कक्षाओं में 6.5 अरब मील की यात्रा की और अंतरिक्ष में 376 घंटे और 34 मिनट पूरे किए। 

इसके बाद वह अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बन गई।