भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO),  बेसिक्स ऑफ जियोकंप्यूटेशन और जियोवेब सर्विसेज़ के नाम से 5 दिन का फ्री ऑनलाइन कोर्स आयोजित कर रहा है। 

इस कोर्स का संचालन इसरो का रिसर्च सेंटर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) कर रहा है।

ISRO

जानने योग्य बातेंः

- यह कोर्स, ग्रेजुएशन या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन से नीचे के छात्रों के लिए सबसे अच्छा है।

IIRS

- यह कोर्स, केंद्र व राज्य स्तर के कर्मचारी, शोधकर्ता और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी कर सकते हैं।

- इस कोर्स में जियोकंप्यूटेशन, ऑनलाइन जीआईएस, ओपन जियोडेटा रिपॉजिटरी और प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट, जैसे- Python & R, geo-web services और cloud-based geospatial data processing शामिल हैं।

ISRO

कैसे कराया जाएगा कोर्स?

कोर्स स्टडी मटेरियल, जैसे- लेक्चर स्लाइड, वीडियो-रिकॉर्डेड लेक्चर्स, ओपेन सोर्स, सॉफ्टवेयर, प्रज़ेंटेशन कॉन्टेंट, सुझाए गए लिंक और रिकॉर्ड किए गए वीडियो सत्र, ई-क्लास के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

कब से शुरू होगा कोर्स?

यह कोर्स 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

यह कोर्स सभी दिन शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें

IAS तपस्या परिहार से जानें, बिना कोचिंग किए UPSC पास करने का तरीका

अक्टूबर का महीना इन सब्जियों को लगाने के लिए है सबसे अच्छा

भारत vs पाकिस्तान मैच के इन ख़ास लम्हों को कभी नहीं भुला पाएंगे हम और आप...