विज्ञान से लेकर क्रिकेट की पिच और साहित्य से लेकर सिनेमा तक, भारतीय महिलाएं हर जगह कमाल कर रही हैं! 

भारत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं का एक लंबा इतिहास रहा है, जिन्होंने अपने शानदार कामों से अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अपनी पहचान बनाई है।

तो चलिए जानें उन अद्भुत महिलाओं के बारे में, जो अपने क्षेत्र में पहली महिला रहीं और भारत को गौरवान्वित किया।

1.  अरुणिमा सिन्हा

अरुणिमा सिन्हा, 2013 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला बनीं।

2. टेसी थॉमस

टेसी थॉमस पहली महिला हैं, जिन्होंने भारतीय मिसाइल परियोजना का नेतृत्व किया। अग्नि-V मिसाइल परियोजना का सफल प्रक्षेपण कर, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की।

3. अवनि चतुर्वेदी

अवनी चतुर्वेदी, अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने मिग-21 'बाइसन' उड़ाया, जो दुनिया में अपनी उच्चतम लैंडिंग और टेक-ऑफ गति के लिए जाना जाता है।

4. हिमा दास

भारतीय स्प्रिंट धावक हिमा दास, IAAF वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

5. मिताली राज

मिताली राज सबसे अधिक एकदिवसीय मैच और सबसे अधिक वर्ल्ड कप मैचेज़ खेलने वाली भारत की पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

6. दीपा करमाकर

अगस्त 2016 में दीपा करमाकर, ओलंपिक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनीं।

7. कल्पना चावला

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और इंजीनियर, कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थींं।

8. शांति देवी

शांति देवी, भारत की पहली महिला ट्रक मैकेनिक हैं। वह करीब 20 सालों से भी अधिक समय से काम कर रही हैं।

9. मैरी कॉम

मैरी कॉम ने रिकॉर्ड छह बार 'वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप' जीती। वह ओलंपिक में, बॉक्सिंग में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला हैं।

10. गीता गोपीनाथ

भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री, गीता गोपीनाथ आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) में पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री बनीं।

11. दीपा मलिक

दीपा मलिक, 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

12. कविता देवी

कविता देवी, WWE में कुश्ती लड़ने वाली भारत की पहली महिला पेशेवर रेसलर हैं।

13. साइना नेहवाल

2015 में विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में, साइना नेहवाल नंबर-1 हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 

14. गरीमा अरोड़ा

गरिमा अरोड़ा, मिशेलिन स्टार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला शेफ हैं।

15. उषा किरण

उषा किरण छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तैनात होने वाली सीआरपीएफ की पहली महिला अधिकारी बनीं।