कवि, लेखक, विचारक से लेकर अर्थशास्त्री इस विश्वविख्यात पुरस्कार को अपने नाम कर चुके हैं. साल 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर इसे जीतने वाले पहले भारतीय बने. इसके बाद नौ अन्य भारतीय इसे जीत चुके हैं।
स्वीडन के केमिस्ट एल्फ्रेड नोबेल ने साल 1895 में अपनी विल में नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को उनकी उपलब्धियों और सामाजिक हित में किए कामों के लिए यह अवार्ड दिया जाना चाहिए।
पहले यह दवा, रसायन विज्ञान, साहित्य, भौतिकी और शांति के क्षेत्रों में दिया जाता था। बाद में इससे अर्थशास्त्र को भी जोड़ा गया।