मई-जून में लेना हो बर्फ का मज़ा, तो पहुंचें इन खूबसूरत हिल स्टेशनों पर

रोहतांग पास

मनाली से कुछ दूर रोहतांग पास साल के ज़्यादातर समय बर्फ से ढका हुआ रहता है और यह जगह अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों और ग्लेशियरों के लिए जानी जाती है। मई में यहाँ पर तापमान -2 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

द्रास

लद्दाख में स्थित द्रास भारत की सबसे ठंडी जगह है। मई-जून की महीने में भी यहाँ तापमान काफ़ी कम रहता है। इस बार गर्मियों में यहाँ घूमने का प्लान ज़रूर बनाएं।

कारगिल

सिंधु नदी के तट पर स्थित कारगिल हिमालय के बर्फ से भरे शिखर से ढका हुआ है। यहाँ का तापमान सामान्य रूप से -32 डिग्री सेल्सियस से -48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

खारदुंगला पास

लद्दाख के खारदुंगला पास में आप मई-जून के महीनों में भी काफ़ी बर्फ का आनंद ले सकते हैं।

स्पीति

स्पीति एक शानदार समर ब्रेक डेस्टीनेशन स्पॉट है। हिमालयी बेल्ट पर स्थित यह जगह गर्मियों में पर्यटकों की फेवरेट है। यहाँ गर्मियों के मौसम में भी आपको जमकर बर्फ मिलेगी; वहीं सर्दियों के मौसम में घाटी एकदम सफेद दिखाई देती है।