भारतीय वन्य जीव वैज्ञानिक डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' से नवाज़ा गया है।

बर्मन को इकोलॉजिकल सिस्टम के इरोश़न की रोकथाम के लिए किये गए बदलाव कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है।

असम की पूर्णिमा देवी बर्मन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के इस साल के 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' पुरस्कार की 'आन्त्रप्रेन्योरल विज़न' यानी उद्यमिता दृष्टिकोण श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

वन्यजीव विज्ञानी बर्मन,  सारस को विलुप्त होने से बचाने के लिए समर्पित आंदोलन 'हरगिला आर्मी’ का नेतृत्व करती हैं, जिसमें केवल महिलाएं शामिल हैं।

ये महिलाएं सारस पक्षी जैसे मुखौटे बनाती और बेचती हैं, जिससे उन्हें अपनी फाइनेंशियल फ्रीडम के साथ-साथ विलुप्त होती प्रजाति के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

पांच साल की उम्र में बर्मन को असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नज़दीक रहने वाली उनकी दादी के पास भेज दिया गया था।

वह बताती हैं कि वहीं उन्होंने सारस की कई अन्य प्रजातियों को देखा। उनकी दादी ने उन्हें पक्षियों के गीत सिखाए और वह बगुले और सारस के लिए गाने गाती थीं। इस तरह उन्हें  पक्षियों से प्यार हो गया।

फिर पूर्णिमा देवी बर्मन ने इनके कंजर्वेशन के लिए काम करने की सोची। हरगिला को बचाने के प्रयास में उनकी पीएचडी भी छूट गई। कैंपेन में महिलाओं को जोड़ना आसान नहीं था..

जागरुकता बढ़ाने और संरक्षण अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए उन्होंने धार्मिक कार्यों से लेकर खाना पकाने की प्रतियोगिताओं, नुक्कड़ नाटकों और सामुदायिक नृत्यों का आयोजन कराया।

धीरे-धीरे हरगिला आर्मी बढ़ती गई और आज लगभग दस हज़ार महिलाएं इससे जुड़ी हैं।

बर्मन भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा प्रस्तुत 2017 नारी शक्ति पुरस्कार से नवाज़ी जा चुकीं हैं। इसके अलावा 2017 में, यूनाइटेड किंगडम की राजकुमारी रॉयल ऐनी द्वारा उन्हें व्हिटली पुरस्कार (जिसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है) मिल चुका है।

इसके अलावा उन्हें कंजर्वेशन लीडरशिप प्रोग्राम से लीडरशिप अवॉर्ड 2015, फ्यूचर कंजर्वेशनिस्ट अवॉर्ड 2009, संयुक्त राष्ट्र से UNDP इंडिया बायोडायवर्सिटी अवॉर्ड 2016 भी मिल चुका है।

2016 में रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड 'अर्थ हीरो अवार्ड', बालीपारा फाउंडेशन 'ग्रीन गुरु अवार्ड' और 2017 में BSNL से भारत संचार रोल ऑफ़ ऑनर, उत्तर पूर्व से FICCI FLO वोमंस अचीवर्स अवार्ड भी इन्हें प्राप्त हुए हैं।

पूर्णिमा देवी बर्मन को उनकी उपलब्धियों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!