भारतीय वायु सेना से रिटायर 80 साल के ग्रुप कैप्टन ए सी बरूआ गुवाहाटी में अपने आश्रयघर 'स्नेह' के ज़रिए बेघर महिलाओं को सहारा दे रहे हैं।

दरअसल, अपनी 30 साल की सर्विस के बाद वायु सेना से रिटायर हो गए थे, लेकिन साल 2007 में असम में आई बाढ़ के रेस्क्यू मिशन के लिए उन्हें बुलाया गया।

इस मिशन के दौरान उन्होंने कई लोगों की जान बचाई। उन रेस्क्यू किए गए लोगों में से ही बरूआ एक 80 साल की माँ और उनके दिव्यांग बच्चे से मिले। उन्हें बेसहारा देख अतुल का दिल दया भाव से भर गया।

अतुल उनकी कुछ मदद के साथ-साथ उन्हें रहने के लिए एक आसरा भी देना चाहते थे; लेकिन उस समय कुछ कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाए।

लेकिन इसी घटना ने उनको बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया!! साल 2011 में उन्होंने बेघर लोगों के लिए 'स्नेह' आश्रम की शुरूआत की।

इस आश्रम में महिलाओं को खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक सारी चीज़ें उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही वह रास्तों पर भूले भटके लोगों को अपने घर पहुंचाने का नेक काम भी करते हैं।

लोगों की आर्थिक मदद से चलने वाले इस आश्रम में अब तक 60 से ज़्यादा महिलाएं रह चुकी हैं और 40 से ज़्यादा महिलाएं ठीक होकर अपने घर लौट चुकी हैं।

इस स्नेह आश्रम में उन्हें अपनेपन का एहसास कराया जाता है। अगर आप भी इनकी  मदद करना चाहते हैं तो 9810791818 पर संपर्क कर सकते हैं।