Yellow Flower Banner

घर में कोकोपीट बनाने के लिए दो तीन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आसान स्टेप्स में सीखें कोकोपीट बनाना।

Yellow Flower

 इस तरह बनाएं कोकोपीट और बचाएं ढेर सारे पैसे

Yellow Flower
Yellow Wavy Line
Yellow Wavy Line
Yellow Flower Banner

होम गार्डनिंग से जुड़े तक़रीबन सभी लोग कोकोपीट का इस्तेमाल करते ही हैं।

यह एक फाइबर पाउडर है, जिसे नारियल के छिल्कों से बनाया जाता है। आजकल यह आसानी से किसी भी नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर में मिल जाता है।

Green Leaf Banner

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है।

Yellow Flower
Yellow Flower Banner

गार्डनिंग एक्सपर्ट रेशमा रंजन आज हमें बता रही हैं कि अच्छी क्वालिटी का कोकोपीट कैसे बनाया जा सकता है!

Yellow Flower

रेशमा कहती हैं, “कई लोग नारियल के ऊपरी छिल्के को मिक्सर जार में पीसकर कोकोपीट बना लेते हैं, लेकिन इस तकनीक से रिज़ल्ट अच्छा नहीं मिलता।

तो फिर कैसे बनाएं कोकोपीट?

Yellow Wavy Line
Yellow Wavy Line
Yellow Flower Banner

आप दो-तीन नारियल के छिल्कों को एक साथ जमा करके इसका इस्तेमाल करें।

Yellow Flower
Yellow Flower Banner

आप इन छिल्कों को किसी बाल्टी या जार में थोड़ी मिट्टी और पानी के साथ मिलाकर रख दें।

Yellow Flower
Yellow Flower Banner

नारियल के छिल्के को इस तरह से दो महीने तक पानी में डुबोकर रखना बेहद ज़रूरी है।

Yellow Flower
Yellow Flower

करीबन दो महीने के बाद, आप पानी से छिल्के निकालकर अलग कर लें। इसका पानी भी एक लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का काम करता है।

Yellow Flower

अब नारियल के छिल्के से पानी सुखाकर इसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। इन टुकड़ों का मिक्सर की मदद से पाउडर बना लें।

Yellow Flower

आपका होममेड कोकोपीट तैयार हो गया। इसे एक बार बनाने के बाद आप इसे सालभर से भी ज्यादा समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Yellow Wavy Line