सितंबर महीने में बारिश की फुहारों के बीच साउथ के हिल स्टेशन्स पर घूमने का अलग ही मज़ा है। 

जानें दक्षिण भारत की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं

तमिलनाडु का यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सिम्स पार्क, डॉल्फिन नोज़, दुर्ग फोर्ट, लैम्ब्स रॉक, हिडेन वैली, कटारी फाल्स और सेन्ट जॉर्ज चर्च यहां के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।

1. कुन्नूर

कुन्नूर की कोई भी यात्रा नीलगिरि के पहाड़ी रेल रास्ते का आनंद लिए बिना अधूरी है। यह ट्रेन, मेट्टूपलयम से शुरू होकर कुन्नूर की पहाड़ी पर चढ़ाई करती है और फिर ऊटी चली जाती है।

यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1793 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां ट्रेकिंग के लिए कई जगहें हैं। जैसे, कोटागिरी- सेंट कैथरीन फाल्स मार्ग, कोटागिरी- कोडानाड मार्ग तथा कोटागिरी- लांगवुड मार्ग।

2. कोत्तागिरी

यहां आप रंगास्वामी स्तम्भ व शिखर, कोडानाड व्यू प्वाइंट, कैथरीन वॉटर फॉल्स, जान सुलिवन मेमोरियल, नीलगिरी संग्रहालय, नेहरू पार्क, स्नोडेन चोटी भी देखने जा सकते हैं।

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के इस भाग का आधिकारिक नाम उटकमंड है, लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए इसे ऊटी नाम दिया गया। 

3. टी

बोटेनिकल गार्डन, डोडाबेट्टा उद्यान, ऊटी झील, और फ्लॉवर शो जैसी कई जगहों के कारण, ऊटी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। एवलेंच, ग्लेंमोर्गन का शांत और प्यारा गाँव, मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान आदि ऊटी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

4. मुन्नार

केरल का यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। यहां पर सुंदर झील, झरने, पेड़-पौधे देखकर मन खुश हो जाता है। 

यहां नीलकुरिंजी, रोज़ गार्डन, इको पॉइंट, अनामुडी पीक, लक्कम वाटरफॉल, एराविकुलम नेशनल पार्क जैसी घूमने की कई जगहें हैं।

कोडाइकनाल का तमिल भाषा में अर्थ है 'जंगल का उपहार'। यह भारत की 10 सबसे खुशहाल जगहों में से एक है। 

5. कोडाइकनाल

यहां की कोडाईझील बहुत सुंदर है। यहां आप नौका विहार, घुड़सवारी और साइकिल चलाने जैसी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

तमिलनाडु में छोटा सा हिल स्टेशन है, यरकौड। यह पूर्वी घाट में शेवराय की पहाड़ियों पर बसा है। 

6. यरकौड

यहां आप काॅफी, मसालों के बागान, शांत यरकौड झील जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।

यहां ढेरों हरी भरी पहाड़ियां और घाटियां हैं। यहां कम भीड़ होती है, इसलिए शांत माहौल में सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है। 

7. वागमन

यहां कुरीसुलामा आश्रम, इंडो स्विस प्रोजेक्ट डेयरी फार्म, वागामन मीडोज, मूप्पनपारा, पाइप फाॅरेस्ट और मुरुगन हिल जैसी सुंदर जगहें हैं, जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं।

Dotted Diamond

8. वायनाड

वायनाड का अर्थ मलयालम में 'धान के खेतों की भूमि' है। यहां, आप इलायची, काली मिर्च, चाय, कॉफी और अन्य मसालों का स्वाद ले सकते हैं। 

यहां आप बाणासुर सागर बांध, चेम्ब्रा पीक, थिरुनेल्ली मंदिर, नीलिमाला व्यू पॉइंट, एडक्कल गुफाएं जैसी जगहें घूम सकते हैं।

Dotted Diamond

9. कोवलम

अरब सागर के पास स्थित कोवलम, एक विश्व प्रसिद्ध समुद्र तट है। 

यहां आप लाइट हाउस बीच, कोवलम आर्ट गैलरी, हवा बीच, तिरुवल्लम परशुराम मंदिर, विझिंजम समुद्री एक्वेरियम, हेल्सिऑन कैसल, अक्कुलम झील, करमाना नदी, रॉक कट गुफाएं देखने जा सकते हैं।

10. पोनमुडी

शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और हसीन वादियों से भरा यह खूबसूरत हिल स्टेशन, त्रिवेंद्रम के उत्तर-पूर्व में 56 किमी के आसपास स्थित है।

यहां आप मीनमुट्टी फॉल्स, कोवलम बीच, अगस्तयारकूडम, पेप्पर वन्यजीव अभयारण्य, स्वर्ण घाटी आदि घूमने जा सकते हैं।