भारत की इन खूबसूरत व अनदेखी जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!
जवाई, राजस्थान
जवाई अपने वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है, जगह आप कई तरह के पशु-पक्षी देख सकते हैं। यहाँ जवाई नदी के चारों ओर ग्रेनाइट की चट्टानें और पहाड़ियां एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत करते हैं; इसी नदी से इस जगह का नाम पड़ा है।
हाफलोंग, असम
अगर आप ऑफबीट जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो हाफलोंग के अलावा कोई अन्य जगह आपको शांतिपूर्ण आनंद नहीं दे सकती। 'व्हाइट एंट हिलॉक' के नाम से मशहूर इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आप बेहतरीन प्राकृतिक सुंदरता व ताज़ी हवा का अनुभव ले सकते हैं।
लुंगलेई, मिजोरम
यह भारत की एक और ऐसी जगह है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत नज़ारों के लिए प्रसिद्ध है। आप यहाँ ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज़ के अलावा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, जिला संग्राहलय और उई लुंग जैसे सुंदर गाँव की सैर भी कर सकते हैं।
श्रीखोला, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग जिले में श्रीखोला एक आकर्षक दर्शनीय पहाड़ी गांव है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है। यहां आप शहरी जीवन की हलचल से दूर अपनी छुट्टियों को आराम से जी सकते हैं। संदकफू से श्रीखोला तक का ट्रेक आपको अद्भुत अनुभव देगा।
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
यह घाटी अपने पाइन हिल्स, चावल के खेतों और ट्राइबल ग्रुप के घरों के लिए भी लोकप्रिय है। इस अद्भुत जगह का मौसम साल भर सुहाना रहता है.. इसलिए आप किसी भी महीने यहाँ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां वाइल्डलाइफ सेंचुरी, रिलिजियस साइट्स, का आनंद भी उठा सकते हैं।
देखें अगली वीडियो स्टोरी:-
रक्षाबंधन और घेवर के अटूट रिश्ते का क्या है इतिहास?