महाराष्ट्र के किसान भाऊसाहेब कंचन, अपने घर की छत पर हर साल 250 किलो अंगूर उगाते हैं।
वैसे तो भाऊसाहेब एक किसान हैं और 3 एकड़ ज़मीन में तरह-तरह के फल उगाते हैं,
लेकिन उन्हें हमेशा से इस बात में दिलचस्पी थी कि शहर में छोटी सी जगह में अंगूर उगाया जा सकता है या नहीं?
तभी विदेश की एक ट्रिप के दौरान, उन्होंने देखा कि वहां लोग अपने बैकयार्ड में अंगूर उगाते हैं।
और फिर भारत वापस आकर उन्होंने अपने घर की छत पर अंगूर उगाना शुरू कर दिया।
भाऊसाहेब, सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों को घर पर वीनयार्ड बनाने की टिप्स भी देते हैं।