भारत के 10 खूबसूरत किले और महल, जिन्हें देख दंग रह जाएंगे आप

आम्बेर किला या आमेर किला

1.

जयपुर से लगभग 11 किमी दूर आम्बेर किला या आमेर किला, राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है, जिसे 1592 में राजा मानसिंह ने बनवाया था।

2.

गोलकुंडा का किला 

आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 11 किमी दूर बने इस किले को काकतिया शासकों ने बनवाया था। इसे भव्यता और सुंदर आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। 

आगरा का किला

3.

उत्तर प्रदेश के आगरा में बने इस किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। पहले यह किला राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के पास था, बाद में इस पर महमूद गजनवी ने कब्जा कर लिया था।

ग्वालियर का किला

4.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित इस किले को राजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था। यह उत्तर और मध्य भारत के सबसे सुरक्षित किलों में से एक है।

5.

चित्तोड़गढ़ का किला

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का यह किला 700 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। जमीन से 500 फुट की ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला बेराच नदी के किनारे है। 7वीं सदी से 16वीं सदी तक यह राजपूत वंश का महत्वपूर्ण गढ़ था।

6.

लेह पैलेस

लद्दाख का लेह पैलेस जिसे लचेन पालखर के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐतिहासिक महल है। इस विशाल नौ मंजिला पत्थर की संरचना को राजा सेंगे नामग्याल ने 1500 के दशक के दौरान बनवाना शुरू किया था, जो 17 वीं शताब्दी तक पूरा हुआ था।

7.

लक्ष्मी विलास पैलेस

बड़ौदा के शाही परिवार का महल लक्ष्मी विलास पैलेस, महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने 1890 में बनवाया था, जिसके मुख्य आर्किटेक्ट मेजर चार्ल्स मंट थे।

8.

उज्जयंता पैलेस

अगरतला के उज्जयंता पैलेस को त्रिपुरा के राजा, माणिक्य वंश के महाराजा राधा किशोर माणिक्य ने 1899 और 1901 के बीच बनवाया था। बाद में इसे 1972-73 में त्रिपुरा सरकार ने शाही परिवार से खरीद लिया था।

9.

मैसूर पैलेस

मैसूर पैलेस जिसे अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, कर्नाटक के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह 1912 में, इंडो-सरसेनिक शैली में बनाया गया था।

10.

पद्मनाभपुरम पैलेस

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक छोटे से गाँव, पद्मनाभपुरम में स्थित, यह महल कभी शक्तिशाली वेनाड साम्राज्य की जगह था, जिसने अभी के केरल राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों पर शासन किया था।