Party Text

एक मशीन से किसान कर सकेंगे 9 काम

Party Text

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में तलिता गाँव के रहने वाले 74 वर्षीय गुरुचरण प्रधान एक रिटायर्ड शिक्षक और किसान हैं।

Party Text

इसके अलावा, इलाके में उन्हें एक आविष्कारक के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने ‘कृषक साथी’ नाम से एक कृषि यंत्र बनाया है,

Party Text

जिससे किसानों को कृषि और पशुपालन से जुड़े कार्यों को करने में मदद मिलती है।

Party Text

वह कहते हैं कि मशीन बनाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह थी, मजदूरों की कमी।

Party Text

इस मशीन से लगभग 10 मजदूरों का काम किया जा सकता है।

Party Text

उनकी बनाई इस मशीन में  पशुओं के लिए चारा काटा जा सकता है साथ ही, इसमें लगे डायनेमो केज़रिए बिजली भी बनती रहती है।

Party Text

इसके अलावा यह मशीन मूंगफली की थ्रेसिंग और मक्कई के दाने भी निकाल सकती है।

Party Text

इस मशीन से किसान कुल्हाड़ी, कटर जैसी चीजों की धार भी तेज कर सकते हैं।

Party Text

साथ ही नारियल छिलने, हल्दी पीसने और धान की थ्रेसिंग के जैसे काम भी यह एक ही मशीन कर लेती है।

Party Text

अपने साथ-साथ उन्होंने गांव के दूसरे किसानों की मदद के लिए भी ऐसी 5 और मशीने बनाई हैं।

Party Text