भारत की पहली इलेक्ट्रिक माइक्रो कार

2015 में मुंबई के इंजीनियर कल्पित पटेल ने 4 साल की बैंक की नौकरी छोड़ अपने EV स्टार्टअप PMV इलेक्ट्रिक की शुरुआत की थी।

अब उनकी कंपनी ने एक स्विफ्ट 2-सीटर इको-फ्रेंडली कार EaS-E बनाई है, जो भारत की पहली इलेक्ट्रिक माइक्रोकार है।

EAS-e एक छोटी और अर्बन व्हीकल है, जिसे लोगों की सुविधा और आसानी से कहीं भी आने-जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और ईको फ्रेंडली है और ईंधन पर निर्भरता को कम करती है।

इसे भारत में ही डिज़ाइन और मन्युफैक्चर किया गया है, यानी EaS-E पूरी तरह स्वदेशी और किफ़ायती है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे ख़रीद सकते हैं।

कल्पित ने इसे शहरों में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या को कम करने के मक़सद से बनाया है।

यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 160 किमी चल सकती है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में चार घंटे से भी कम समय लगता है।

कल्पित पटेल सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने और कार्बन एमिशन को कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

EAS-e के लॉन्च के बाद से ही कंपनी को मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, दिल्ली और यूरोप से भी लगातार ऑर्डर्स मिल रहे हैं।