13 राज्यों की ट्रिप,  वह भी  Electric SUV में!

30 सितंबर 2022 को मुंबई के इंजीनियर, सुशील रेड्डी अपनी इलेक्ट्रिक SUV में एक अनोखे सफ़र पर निकल पड़े।

इसके 70 दिनों के बाद उन्होंने 6000 km की दूरी कवर करते हुए देश के 36 शहर और 13 राज्यों की ट्रिप पूरी की, वह भी 3 रुपये/ km से कम की लागत में!

सस्टेनेबल ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए 2016 से काम कर रहे सुशील ने अपने ग्लोबल प्रोजेक्ट 'द सुनपेडेल राइड' के तहत दिल्ली से इस यात्रा की शुरुआत की थी।

इलेक्ट्रिक SUV, MG ZS EV से  उन्होंने देश के कोने-कोने में जाकर स्कूल, यूनिवर्सिटी जैसी जगहों पर लोगों को क्लीन एनर्जी और सस्टेनेबल मोबिलिटी से जुड़ी जामकारियां दीं।

सुशील ने IIT-बॉम्बे से एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग में MTech की डिग्री हासिल की है। 2013 और 2016 के बीच, उन्होंने सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कुछ कंपनियों में काम किया।

2016 में उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 'द सुनपेडेल राइड' प्रोजेक्ट की शुरुआत की और इलेक्ट्रिक साइकिल से 7,424 km की अपनी पहली यात्रा पर निकले।

79 दिनों में यह ट्रिप पूरी कर उन्होंने ई-साइकिल पर सबसे लंबी यात्रा के लिए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

Cloud Banner

भारत के अलावा, वह US, आइसलैंड, फ्रांस में भी EV पर ट्रैवल कर चुके हैं।