Doctor For Beggars!

पुणे में रहनेवाले डॉ. अभिजीत सोनवणे बेसहारा और गरीब लोगों की मदद करते हैं।

डॉ. अभिजीत के इस सफर की शुरुआत, लगभग 15 साल पहले हुई थी।

उस समय वह एक अस्पताल में अच्छी खासी नौकरी कर रहे थे।  पांच लाख रुपये महीने, उनकी तन्खवाह थी।

लेकिन एक बार एक भिखारी जोड़े ने उनकी मदद ​की।

वह, उस भिखारी जोड़े का एहसान नहीं भुला पा रहे थे।

इसलिए, लाखों रुपये की नौकरी छोड़ वापस पुणे आ गए, और रास्ते पर भटकते बेघर बेसहारा लोगों की सेवा में लग गए।

यहाँ उन्होंने डॉक्टर फॉर बेगर्स नाम से एक संस्था की शुरुआत की।

इस संस्था के जरिए वह न सिर्फ लोगों की मदद करते हैं, बल्कि भीख माँगना छुड़वाकर उन्हें नौकरी दिलवाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने अब तक 105 भिखारियों को नौकरी दिलवाने में मदद की है।

इतना ही नहीं डॉ. अभिजीत एक आश्रम भी चलाते हैं जहाँ 300 बुजुर्ग और 53 बच्चे रहते हैं।

Watch Full Video