Rangoli Hacks: इस दिवाली इन आसान टिप्स को फॉलो कर बनाएं अट्रैक्टिव रंगोली

फेस्टिव सीज़न आ चुका है। हर साल दिवाली का त्योहार हमारे घरों में खुशियां और रोशनी लेकर आता है। इस मौके पर वैसे तो ढेर सारी तैयारियां की जाती है लेकिन रंगोली भी उनमें से एक ख़ास तैयारी है। 

रंगोली सिर्फ़ एक सुंदर कला नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।

सालों से हर त्योहार पर रंगोली बनाई जाती है। तो अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं या फिर आपको रंगोली बनाना नहीं आता, तो कुछ आसान टिप्स फॉलो करें, जिनकी मदद से आप बहुत जल्दी और आसानी से आकर्षक रंगोली बना सकते हैं!

छोटे शेप्स बनाएं

एक बड़ी रंगोली बनाने के लिए छोटे शेप्स और पैटर्न बनाना शुरू करें। इससे आपको धीरे-धीरे बड़े पैटर्न बनाने में मदद मिलेगी। इस तरह रंगोली बनाने में आपको थोड़ा समय लगेगा, लेकिन आपकी रंगोली बहुत ही सुंदर और आकर्षक बनेगी।

फेवीकोल या इयर बड्स का करें इस्तेमाल

फ्लॉवर पैटर्न या नई डिज़ाइन्स बनाने का यह सबसे बेस्ट तरीका है। आपको सिर्फ़ इसके लिए फेवीकोल की बॉटल के ऊपरी हिस्से को काटना है और उसके अंदर कलर्स भरने हैं।

आप डिज़ाइन बनाने के लिए इयर बड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुंदर रंगोली बनाने में चूड़ियां करेंगी मदद

गोल शेप बनाने के लिए आप प्लेट्स या चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सिर्फ़ इतना करना है कि चूड़ियों को रखकर उसके अंदर रंग डालें। रंग डालने के बाद चूड़ी को उठा लेना है। इस तरह आप आसानी से बहुत ही सुंदर रंगोली बना सकते हैं।

फूलों से बढ़ जाएगी रंगोली की खूबसूरती

रंगोली को सुंदर बनाने के लिए आप उसमें फूल या पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उसमें एक अलग टेक्सचर जोड़ेगा। फूल और पत्तियां एक पॉज़िटिव एनर्जी भी साथ में लेकर आती हैं। कई लोग रंगों की बजाय फूलों की रंगोली बनाते हैं, जो देखने मैं बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।

रंगोली के पास रखें दीये

रंगोली के पास दीपक या मोमबत्ती रखेंगे तो रंगोली की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। ऐसा करने से आपकी रंगोली और भी आकर्षक दिखेगी और रोशनी से रंगोली के रंग चमकने लगेंगे।

चम्मच की मदद से भी आप रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले रंग चुनें और उसमें बेस व्हाइट रंग डालें। इसके बाद अलग-अलग रंगों से बड़े डॉट्स फर्श पर बनाएं। 

चम्मच की कलाकारी

अब चम्मच से इन्हें पत्तियों वाला डिज़ाइन दें, अपने मनपंसद की। आप चाहे, तो परफेक्ट राउंड शेप के लिए स्टील की प्लेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

छलनी से बनाएं बेस

आज कल अलग-अलग रंगों से बेस बनाई जाने वाली रंगोली काफ़ी चलन में है। लोग रंगोली बनाने से सबसे पहले एक सेंटर बनाते हैं और इसमें सफेद या किसी अन्य रंगों से डिज़ाइन्स तैयार करते हैं। 

ऐसे में आप आटा छानने वाली छलनी की मदद से अपने पंसद का कोई सा भी रंग डालकर एक खूबसूरत सेंटर तैयार कर लें।

इसके बाद चाय वाली छलनी में रंगों को डालकर उसी सेंटर के आस-पास कई रंगों के सर्कल बना सकते हैं। हालांकि इस तरह की रंगोली में कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना ज़रूरी होता है नहीं तो भले ही रंगोली परफेक्ट बन जाए लेकिन खराब रंगों की वजह से खूबसूरत नहीं दिखेगी।