'मैंगो लवर्स'  के लिए आसान  आम की रेसिपीज़

'मैंगो लवर्स'  के लिए आसान  आम की रेसिपीज़

मैंगो चटनी विद मिंट ताज़ा कच्चे आम को काट लें और इसमें 1 कप पुदीने की पत्तियां, 1 प्याज कटा हुआ, 4 हरी मिर्च कटी हुई, नमक सारी सामग्री मिलाकर इसे मिक्‍सर में चला लें। स्वादिष्ट चटनी तैयार है, जिसका स्वाद आप स्नैक्स या खाने के साथ ले सकते हैं।

कॉर्न और आम का सलाद अभी तक आपने सब्जियों और फलों की सलाद के बारे में सुना होगा। अकसर फलों की सलाद में आम को शामिल नहीं किया जाता; लेकिन इस गर्मियों में आप आम का यह मज़ेदार सलाद ट्राई ज़रूर करें।

आम का रस्‍म कच्चे आम को उबालकर इसकी लुगदी यानी पल्प बना लें। अब इसमें गुड़ और नमक डालें; कढ़ाई में तेल, सरसों, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, हिंग और करी पत्ते डाल दें। अब कुछ देर पकानें के बाद धनिए से गार्निश करें।

आम और मिंट की खीर यह लज़ीज़ व्यंजन बनाने के लिए सबसे पहले पैन में दूध गर्म करें और फिर इसमें चावल डालें। जब यह पक जाए तो इसमें इलाइची का पावडर, पुदिने के पत्ते और चीनी मिलकर धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं!!

एगलेस मैंगो मूज यह मिनटों में तैयार होने वाला डिज़र्ट है। इसे बनाने के लिए आम के गूदे, चीनी और इलायची पाउडर को मिलाकर हल्की आंच पर पकाया जाता है। इसके बाद तैयार किए गए मिक्सचर को ग्लास में डालकर उसके ऊपर क्रीम डालें। आम के टुकड़ों से गार्निश कर, ठंडा करके इसे सर्व करें।

मैंगो पॉप्सिकल मैंगो पॉप्सिकल के लिए आपको केवल दो पके आम, 4 बड़े चम्मच चीनी और पानी की ज़रूरत होगी। आम को प्यूरी करें और चीनी डालकर स्मूथ होने तक मिलाएं। फिर मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड में डालें और हो गया!

मैंगो पेनकेक्स अगर आप पेनकेक्स के शौक़ीन हैं, तो आपको इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करना चाहिए! पैनकेक बैटर बनाते समय आप या तो मैंगो प्यूरी डाल सकते हैं या पैनकेक बनाने के बाद आप इसे कुछ व्हीप्ड क्रीम और मैंगो प्यूरी को ऊपर से डाल सकते हैं।

मैंगो स्मूदी मैंगो स्मूदी के लिए आपको दही, केला, दूध और आम चाहिए। सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें.. कुछ ही समय में आपकी रिफ्रेशिंग स्मूदी तैयार है।

यह भी देखें:

आम की इन छह किस्मों को चखे बिना है गर्मियों का मज़ा अधूरा

White Dotted Arrow
Yellow Wavy Line
Yellow Wavy Line